युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने कहा कि ये देश राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलने वाला देश है। जब में विदेशों के प्रवास पर रहा तब देखा कि जो एनआरआई भारतीय लोग है वो आज इस सत्य को खुले मन से कहते है कि भारत मे सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके सिद्धांत राष्ट्रवादी है। युवावस्था ही वो समय होता है जब हम अपने दिल में राष्ट्रवादी सिद्धान्तों को मूर्त रूप देते है और मोदी-योगी जी जैसे संतो की तरह रात दिन राष्ट्र के लिए काम करके भारतमाता को परम् वैभव पर पहुंचाना है। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि युवामोर्चा भारतीय जनता पार्टी का गौरव है जो कि बूथ पर खड़े होकर विपक्षियो को करारा जवाब देती है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाता युवा ही है जो कि लगातार भाजपा से जुड़कर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित हो रहा है। इस अवसर पर राजेश राजभर जी प्रदेश उपाध्यक्ष युवामोर्चा, प्रशांत द्विवेदी क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा, शशांक गुरनानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवामोर्चा, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला महामंत्रीगण महेश श्रीवास्तव, वंशीधर श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष बसन्ती लारिया, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा एड, दीपक मिश्रा उपाध्यक्ष युवामोर्चा, सन्दीप बुंदेला, चन्द्रशेखर पन्थ, प्रदीप चौबे, सुरेश टोंटे, नासिर मंसूरी, राहुल मोदी, सुखदयाल अहिरवार, भरत चौहान, आशीष हुंडैत, मज्जू सोनी, सोनू चौबे, रामकोटी तिवारी, मनोज कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, वैभव गुप्ता, केशवेन्द्र बुन्देला, पार्थ चौबे, अरस्तु उपाध्याय, कन्हैया कुशवाहा, अभिनय गुप्ता एवं युवामोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राहुल साहू खिरिया सहित युवामोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष व उनकी टीम सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। मंच प्रबंधन हरेन्द्र बुन्देला उपाध्यक्ष युवामोर्चा, मंच संचालन अनुज भार्गव और आभार युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा ने किया।

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime