Aadhar card update: आज के समय में आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है। अगर जिसके पास आधार कार्ड जैसा सरकारी दस्तावेज नही है उसका कोई भी सरकारी कार्य नही हो सकता है, क्योकि सर्व प्रथम किसी भी कार्य के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता पड़ती है। आधार कार्ड को बनाए हुये काफी वर्ष बीत चुके हैं, ऐसे में अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनका अभी तक आधार कार्ड अपडेट ही नही हुआ है।
तो ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नही हुआ है तो जाहिर सी बात होगी कि उस पर आपकी पुरानी फोटो भी लगी होगी। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको यही जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि आप अपने आधार कार्ड को फोटो समेत कई संशोधन मिनटों में कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में स्टेप अनुसार।
Aadhar card update: इस प्रक्रिया अनुसार बदले अपने आधार कार्ड को?
आधार कार्ड के बदलाव के लिए आपको आवेदन करने से पहले सर्वप्रथम यह ध्यान देना है कि उनके डेमोग्राफिक डिटेल, जैसे कि नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल को ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति UIDAI देता है। हालांकि आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए किसी आधार नामांकन केन्द्र पर जाना होगा और न्यूनतम सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।
Aadhar card update: आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट
सर्वप्रथम आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फिर नामांकन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरना होगा। इसे आपको नजदीकी आधार सेवा केन्द्र या आधार नामांकन केन्द्र पर जमा कराना होगा। इसके बाद आपको केन्द्र पर मौजूद आधार एग्जिक्यूटिव बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से सभी जानकारी जांच करनी होगी।
इसके बाद आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए नई तस्वीर पर क्लिक करेगा। इसके लिए आपको जीएसटी के साथ 100 रूपये का शुल्क लिया जाएगा। कुछ समय बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यूआरएन के साथ एक पर्ची दी जाएगी जिसका उपयोग यूआईडीएआई वेबसाइट पर अपडेट की स्थिति को टैªक करने के लिए किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक – Realme V50 Series
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Facebook id | Click here |
Home | Click here |
Twitter id | Click here |
Youtube | Click here |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram | Click here |
इन्हें भी देखे –
- Realme V50 Series: 5000mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Realme का तगड़ा स्मार्टफोन, जानिए खूबियां
- Moto G34 5G Smartphone: तहलका मचाने आ गया Motorola का धांसू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स