अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती – Lalitpur News

Lalitpur News: मड़ावरा–ललितपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम रमगढ़ा में एक विचार गोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झा समाज ललितपुर के जिलाध्यक्ष नीलेश झा सैदपुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र झा महरौनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और युवाओं के लिए उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में राजेश झा महरौनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और ग्रंथों के माध्यम से युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम हैं।

वहीं शिवशंकर झा भौंडी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश में अनेक केंद्र स्थापित किए गए। वे भारतीय संस्कृति के सशक्त प्रतिनिधि थे और उनके आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में महेंद्र झा ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर सामाजिक और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि नीलेश झा सैदपुर ने युवाओं को “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में आपसी सौहार्द के तहत सहभोज का आयोजन किया गया। संचालन कुलदीप झा एवं हरिशंकर झा ने किया, जबकि आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों और समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे कुलदीप झा एवं हरिशंकर झा ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र झा नीलेश झा सैदपुर जिलाध्यक्ष झा समाज सुखलाल झा राकेश झा ठेकेदार ब्लॉक प्रभारी मड़ावरा शिवशंकर विश्वकर्मा भौंडी ब्लॉक प्रभारी महरौनी राजेश झा जिला प्रवक्ता महरौनी भगवानदास झा गोराकला विधानसभा सचिव कल्लू झा

सौरई ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामबाबू झा रमगढ़ा तुलसीराम झा ब्लॉक सचिव डोगरा खुर्द कुलदीप झा करीटोरन ब्लॉक मीडिया प्रभारी कृपाल झा रमगढ़ा संजीव झा रमगढ़ा राजीव झा हरीश्कर झा ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा राजू झा गोरा कला रज्जू खुटगुवा आशाराम झा कोरवास जिला उपाध्यक्ष दयाराम माते श्यामलाल झा झाकर राजकुमार झा रामबरन झा कमलेश झा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment