Lalitpur News: भैंस चोरी कांड का खुलासा! तालबेहट पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Lalitpur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा थाना तालबेहट पर पंजीकृत मु.अ.सं. 374/2025 धारा 303(2) BNS में वांछित अभियुक्त गण 1. पहलवान उर्फ नेता सेन पुत्र स्व0 मोतीलाल सेन उम्र करीब 46 वर्ष 2. राजू सहरिया पुत्र स्व0 चतरे सहरिया उम्र करीब 53 वर्ष नि0गण ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।

वांछित अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस (टेक्निकली/मैनुअली) के आधार पर 02 नफर अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. पहलवान उर्फ नेता सेन पुत्र स्व0 मोतीलाल सेन उम्र करीब 46 वर्ष
2. राजू सहरिया पुत्र स्व0 चतरे सहरिया उम्र करीब 53 वर्ष नि0गण ग्राम कडेसराबांसी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्र.नि. मनोज मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर
  2. व.उ.नि. दयाशंकर सिंह थाना तालबेहट जनपद ललितपुर
  3. उ.नि. कुलदीप कुमार थाना तालबेहट जनपद ललितपुर
  4. हे.का. शीलेन्द्र भदौरिया थाना तालबेहट जनपद ललितपुर
  5. का0 प्रवीन कुमार थाना तालबेहट जनपद ललितपुर

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment