BJP President Race: केन्द्र सरकार की सतारूढ़ पार्टी भाजपा को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है, नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इन 6 नामों पर गहनता से विचार चल रहा है, इनमें सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावड़े और सुनील बंसल शामिल हैं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दी गई है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि भारतीय जनता पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य तौर पर तीन बातों को ध्यान में रखते हुए चुनती है, उनमें कार्यकर्ता के लिये क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और जातीय समीकरण को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाता है। सूत्रों से जानकारी यह भी आ रही है कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिये एक केन्द्रीय चुनाव समिति का गठन किया जा सकता है।
BJP President Race: बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल हो चुका समाप्त
भारतीय जनता पार्टी के बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है, इस समय वह एक्सटेंशन पर हैं। इसके साथ ही वह केन्द्र सरकार में मंत्री भी हैं, इसी कारण से भाजपा जल्द ही नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी कर रही है। हाल ही में भाजपा ने 37 में से 26 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को चुना गया है। यह भी बता दें कि भाजपा ने जुलाई 2025 के शुरूआत में 9 राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने हैं। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर भी पूरी तरह से साफ हो चुकी है।
BJP President Race: यह 4 चेहरे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के चुने जाने के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द ही चुने जाने का ऐलान हो सकता है। भाजपा पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे यह 4 नाम चल रहे हैं, इनमें सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान है, वह RSS की पहली पसंद माने जाते हैं, उनकी उम्र भी 65 वर्ष है और इस समय वह मध्य प्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से सांसद हैं और केन्द्र सरकार में कृषि मंत्री हैं।
पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में दूसरा सबसे उभरता हुआ नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का बताया जा रहा है, इनकी उम्र 70 साल है, इस समय यह करनाल से सांसद हैं और केन्द्र सरकार में मंत्री हैं।
इसी प्रकार भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में तीसरा नाम केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का सामने आ रहा है, इनकी उम्र 55 साल है और संबलपुर से सांसद हैं। यह ओडिशा से आते हैं। सरकार और संगठन दोनों में यह काफी पसंद किए जाते हैं। इनका पार्टी या संगठन में कोई भी विरोधी नहीं है।
पार्टी अध्यक्ष की दौैड़ में चौथा नाम सुनील बंसल का सामने आ रहा है, यह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और इनकी उम्र 55 वर्ष है। सुनील बंसल उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के सूत्रधार रहे। यह राजस्थान से आते हैं वर्तमान में यह ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी भी हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाने में इनकी अहम भूमिका रही है।
किस तरह से होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव
भारतीय जनता पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरी संविधानिक प्रक्रिया के अनुसार चुनती है। भाजपा के संविधान और नियम की धारा-19 में अध्यक्ष के चुनाव के प्रावधान किए गए हैं। राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के सदस्यों का इलेक्टोरल कॉलेज बनता है। यही इलेक्टोरल कॉलेज राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है। चुनाव पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बनाए गए नियमों के तहत होता है। चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरना होता है।
भाजपा अध्यक्ष बनने के लिये उम्मीदवार के लिये यह है जरूरी
भाजपा पार्टी अध्यक्ष बनने के लिये कार्यकर्ता को यह जरूरी है कि वह कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो। इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्य उसके प्रस्तावक हों। ये प्रस्ताव कम से कम 5 ऐसे राज्यों से आएं, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव हो चुके हों। साथ ही प्रस्ताव पर उम्मीदवार का दस्तखत जरूर हो। फिर नॉमिनेशन के बाद वोटिंग होती है। इसके बाद काउंटिंग के लिये बैलट बॉक्सेस को दिल्ली लाया जाता है। कोई भी पात्र सदस्य 3-3 साल के लगातार 2 कार्यकाल यानी कुल 6 साल तक अध्यक्ष रह सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Damoh MLA Husband Court Case: पत्नी को विधायक बनाया, उसी ने तोड़ दिया रिश्ता, अब पति दो वक्त की रोटी को मोहताज!
- Jha Samaj News 2025: वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण झा के निवास पर झा समाज के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।