Home Guard Bharti 2025: यूपी में 14 साल बाद होमगार्ड भर्ती की घोषणा, जुलाई से 44,000 पदों पर आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

Home Guard Bharti 2025: यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिये एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार 14 साल बाद बड़े स्तर पर होमगार्ड की भर्ती करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह भी बता दें कि भर्ती की प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है जिसके तहत प्रदेश में 44,000 पदों पर बम्पर भर्ती की जाएगी।

होमगार्ड की यह भर्ती पूरी तरह से सिपाही मॉडल के तहत होगी, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता के साथ ही साक्षात्कार भी होगा। भर्ती में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस भर्ती के लिये पुरूष-महिला उम्मीदवार को 10वीं परीक्षा पास होनी चाहिए और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Home Guard Bharti 2025: सिपाही भर्ती के तहत होगी प्रक्रिया

अधिकारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि होमगार्ड की यह बड़े पैमाने की जो भर्ती यूपी सरकार द्वारा कराई जा रही है वह पूर्ण रूप से सिपाही भर्ती की तर्ज पर होगी, भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्षता का ध्यान रखा जाएगा। इस भर्ती के लिये सबसे पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे, इसके बाद लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित आदि विषयों से प्रश्न पूंछे जाएंगे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चरण में साक्षात्कार होगा। फिर फाइनल चयन होगा।

Home Guard Bharti 2025: ऐसी होगी आरक्षण व्यवस्था और पात्रता

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिये यूपी सरकार पात्रता और आरक्षण व्यवस्था शामिल करेगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिये 10वीं परीक्षा पास होनी चाहिए, साथ ही न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 45 वर्ष के पुरूष-महिला आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। जिससे की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिल सके। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों को नियम के मुताबिक आरक्षण लागू होगा।

पदों का जनपदवार होगा बटवारा

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर लम्बे समय बाद होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकार 44 हजार पदों पर बम्पर भर्ती करने जा रही है, इन पदों का जनपदवार विवरण तैयार किया जाएगा। इसका प्रमुख उददेश्य स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना। प्रदेश के 75 जनपदों में होमगार्डों की आवश्यकता अनुसार संख्या तय होगी।

होमगार्ड भर्ती कराने का उद्देश्य

प्रदेश में होमगार्ड की एक दशक के बाद बड़ी भर्ती होने जा रही है, सरकार इस भर्ती को आखिर इतने वर्षों बाद क्यों करा रही है, तो आपको बता दें कि होमगार्ड विभाग में लम्बे समय से भर्ती नहीं होने के कारण कर्मियों की कमी हो गई है। यूपी में अभी सिर्फ 30 हजार होमगार्ड ही सक्रिय कार्यरत हैं, जबकि जरूरत इससे कहीं ज्यादा है। पुलिस विभाग के अन्य कार्यों जैसे पुलिस का सहयोग, कानून व्यवस्था सक्रिय बनाए रखनें, भीड़ नियंत्रण जैसे अनेकों भूमिकाएं इनकी होती है।

भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम

  • जुलाई 2025 माह में जारी होगा भर्ती का विज्ञापन।
  • जुलाई-अगस्त 2025 में ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।
  • सितम्बर 2025 में होगी लिखित परीक्षा।
  • अक्टूबर 2025 में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा।
  • नंवबर 2025 में होगा साक्षात्कार व दस्तावेजों का सत्यापन।
  • दिसम्बर 2025 में आएगी अंतिम चयन की सूची।

कैसे होंगे आवेदन?

अगले महीने यानि जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड या होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिये निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • आधार कार्ड
  • हाईस्कूल/10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फिजिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह होगी सैलरी और भत्ते

होमगार्ड कर्मियों को वर्तमान समय में वेतन प्रतिदिन के आधार पर दिया जाता है। जानकारी औसतन यह राशि 670 से 700 रूपये प्रतिदिन है, जो माह के 20 से 25 दिन डयूटी के आधार पर दी जाती है। यह भी जानकारी मिली है कि सरकार इस भर्ती के साथ वेतन में बढ़ोत्तरी भी कर सकती है। जिससे की होमगार्ड कर्मियों को बेहतर प्रोत्साहन मिल सके।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: यहाँ क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime