Jamun food combination: ढलती गर्मियों के मौसम के बाद यानि बारिश का मौसम शुरू होने पर जामुन फल का सीजन आ जाता है, मण्डी में यह खटटा-मीठा फल की आवक खूब हो जाती है। वैसे तो प्राकृतिक मुताबिक कहा जाए तो जामुन का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, लेकिन अगर इसे गलत चीजें के साथ खाया जाए तो यह शरीर को काफी नुकसान दे सकता है।
जामुन का स्वाद खट्टा-मीठा और थोड़ा कसैला होता है, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा फायदेमंद माना जाता है। जामुन खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को जामुन के साथ खाने पर शरीर में टॉक्सिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द, उल्टी एवं एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि जामुन को किन 5 चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।
1. अचार (Pickle)
जामुन को अचार के साथ कतई न खाएं, कई लोगों को देखा गया है कि वह जामुन को अचार के साथ खाते हैं, क्योंकि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। अचार में ज्यादा मात्रा में मसाले, नमक और तेल पाया जाता है, जो जामुन के प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ नुकसान करते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी, पेट में जलन एवं पाचन तंत्र की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
2. दूध (Milk)
जामुन को दूध के साथ भी कभी नहीं खाएं क्योकि जामुन और दूध का कॉम्बिनेशन बहुत ही खतरनाक माना जाता है। दूधर में प्रोटीन और कैल्शियन पाया जाता है और जामुन में विटामिन ब् और टैनिक एसिड पाया जाता है। जब दोनों एक साथ मिलते हैं तो यह पेट में जाने पर गैस्ट्रिक रिएक्शन उत्पन्न करता है। इससे दस्त, उल्टी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा
जामुन वैसे तो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन किन्हीं चीजें के साथ अगर आप इसका सेवन करते हैं तो यह बहुत ही शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जामुन खाने के बाद तुरंत कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा भी नहीं पीएं, क्योंकि यह आपकी पाचन प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है। कोल्ड डिंªक्स मं कार्बोनिक एसिड और शुगर जामुन के नैचुरल तत्वों के साथ रिएक्शन कर गैस, ब्लोटिंग और पेटअ दर्द उत्पन्न करते हैं।
4. दही (Curd)
जामुन और दही दोनों ही प्रोबायोटिक फूड्स में गिने जाते हैं, इनका सेवन एक साथ करने से शरीर के पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। इनका कॉम्बिनेशन शरीर में ठंडक को बढ़ावा देता है, जिससे बलगम बनने लगता है और सर्दी-जुकाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती है।
5. मूली (Radish)
ढलती गर्मियों के समय जामुन जैसे फूड्स का सीजन आ जाता है, लोग बड़े ही चाव से जामुन को खाते हैं, जामुन और मूली दोनों में तासीर ठंडी होती है। अगर आप इन्हें एक साथ खाते हैं तो शरीर में अचानक ठंडी तासीर उत्पन्न होती है जिससे शरीर के तापमान में गिरावट होने लगती है। इससे बदन दर्द, सर्दी-जुकाम और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion):
जामुन फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, शरीर में इसका सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सही समय और सही चीजों के साथ किया जाना चाहिए। गलत फूड कॉम्बिनेशन से शरीर में टॉक्सिक रिएक्शन हो सकते हैं जो आपकी सेहत को हानिकारक बना सकते हैं। यदि आप जामुन को हेल्दी तरह से अपनी डाइट में शामिल करें तो काफी सेहत को लाभ होगा। इसलिए सेहत से समझौता कतई न करें, जानकारी ही बचाव है।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- PAN card recovery process: पैन कार्ड खो जाने पर तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान!
- Solar Rooftop Yojana 2025: सरकार दे रही है मुफ्त सोलर सब्सिडी! आज ही भरें फॉर्म, जानें कैसे