Lalitpur Crime News: ललितपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, ₹2.5 लाख का माल बरामद

Lalitpur Crime News: पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. ग्यारस आदिवासी पुत्र बलवन्त उम्र – 21 वर्ष निवासी चित्रा चौराहा के पास झाँसी जनपद झाँसी, 2. अंगत सहरिया पुत्र संठ्या उम्र – 24 वर्ष निवासी मुडरा बहादरा थाना पिपरई जिला

अशोकनगर मध्य प्रदेश 3. अजय आदिवासी पुत्र विजय उम्र – 20 वर्ष निवासी पलिन्दा थाना रक्शा जनपद झाँसी 4. शिव आदिवासी पुत्र रमेश उम्र – 22 वर्ष निवासी ग्राम पलिन्दा थाना रक्शा जनपद झाँसी 5. रोहित सहरिया पुत्र रौनक उम्र करीब 20 वर्ष निवासी आई.टी.आई.सीपरी बाजार जनपद झासी 6. गिरजा पत्नी रोहित सहरिया उम्र 20 वर्ष निवासी आई.टी.आई.सीपरी बाजार जनपद झासी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का विवरण

वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर 03.04.2026 को कोतवाली ललितपुर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी व कई अन्य लोगो के मोबाइल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमे गठित की गयी थी । गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस (टैक्नीकल/मैनुअली) की मदद से अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगण ने पूछतांछ करने पर बताया कि साहब हम लोगो को एक संगठित गिरोह है। हम लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों, विशेषकर मेलों एवं धार्मिक आयोजनों में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं । हम लोग मेले में आने वाले लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों के गले, कान व हाथों में पहने आभूषणों तथा जेब में रखे पर्स/मोबाइल आदि पर नजर रखते हैं

और मौका पाकर उनका सामान, मोबाइल आदि चोरी करके मौके से निकल जाते हैं। हम लोग चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लेते हैं और फिर उसे बेचकर जो मुनाफा मिलता है उसे आपस में बांट कर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। साहब हम लोगो ने यह मोबाइल व ज्वैलरी उर्स मेला व हनुमान जयन्ती के जुलूस में मौका पर चुराये थे और इन्हे बेचने के लिये जा रहे थे, तभी आप लोगो ने हमें पकड़ लिया। साहब हमसे गलती हो गयी , हमे मांफ कर दीजिये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम, पता व उम्र

1. ग्यारस आदिवासी पुत्र बलवन्त उम्र – 21 वर्ष निवासी चित्रा चौराहा के पास झाँसी जनपद झाँसी,
2. अंगत सहरिया पुत्र संठ्या उम्र – 24 वर्ष निवासी मुडरा बहादरा थाना पिपरई जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश
3. अजय आदिवासी पुत्र विजय उम्र – 20 वर्ष निवासी पलिन्दा थाना रक्शा जनपद झाँसी
4. शिव आदिवासी पुत्र रमेश उम्र – 22 वर्ष निवासी ग्राम पलिन्दा थाना रक्शा जनपद झाँसी
5. रोहित सहरिया पुत्र रौनक उम्र करीब 20 वर्ष निवासी आई.टी.आई.सीपरी बाजार जनपद झासी
6. गिरजा पत्नी रोहित सहरिया उम्र 20 वर्ष निवासी आई.टी.आई.सीपरी बाजार जनपद झासी

बरामदगी का विवरण

01.चोरी किये गये 10 अदद मोबाईल फोन विभिन्न कम्पनी के
02. एक अदद लाल मोतियों की माला, जिसमें 10 अदद पीली धातु के मोती व एक अदद पीली धातु का लाकेट लगा है।
03. 02 अदद सफेद धातु के लाकेट।
कुल अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रूपये।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment