Lalitpur News: पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली सुनील कुमार के निकट पर्यवेक्षण में साइबर थाना ललितपुर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 धारा 303(2)/318(4)/317(2) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट मे प्रकाश मे आये अभियुक्त विवेक राठौर पुत्र राजकुमार राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी बालाजी मन्दिर के पीछे, तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसका मोबाईल फोन चोरी कर फोन- पे के माध्यम से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये का ट्रांसफर कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर थाना ललितपुर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु साइबर टीम द्वारा चोरी किये गये मोबाईल की सतत रूप से ट्रैसिंग की जा रही थी। सतत रूप से की गयी ट्रैसिंग व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त विवेक राठौर पुत्र राजकुमार राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी बालाजी मन्दिर के पीछे, तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर को चोरी के 09 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनियों के) सहित नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
Lalitpur News: गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
- विवेक राठौर पुत्र राजकुमार राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी बालाजी मन्दिर के पीछे, तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर।
- 09 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये।
Lalitpur News: गिरफ्तार करने वाली टीम
- नि0 कृष्णदेव यादव , साइबर क्राइम थाना ललितपुर।
- उ0नि0 विनीत कुमार सिंह साइबर क्राइम थाना ललितपुर।
- उ0नि0 गौतम पूनिया साइबर क्राइम थाना ललितपुर।
- का0 पवन कुमार यादव , साइबर क्राइम थाना ललितपुर।
महत्वपूर्ण लिंक –
| Whatsapp Group | Click Here |
| Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Lalitpur Crime News: ललितपुर अपडेट: थाना मड़ावरा पुलिस ने चार फरार वारंटियों को दबोचा!
- PMUY 2025: महिलाओं के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है 25 लाख फ्री गैस कनेक्शन, तुरंत करें अप्लाई

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।

