Lalitpur News: ललितपुर के महरौनी में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का जन्मदिन समाजसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र झा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए पदाधिकारियों ने इसे सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए।
जिला अध्यक्ष महेंद्र झा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करना सच्चे अर्थों में उत्सव मनाने जैसा है। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते समय पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि की उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झा समाज के जिलाध्यक्ष नीलेश झा सैदपुर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के माध्यम से संगठन एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। चिकित्सा अधिकारी एम.पी. सिंह राजपूत ने भी संगठन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।
वीडियो कॉल के माध्यम से दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र झा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण ताम्रकार (नगर संरक्षक), भैरोप्रसाद विश्वकर्मा (ब्लॉक संरक्षक), दयाराम विश्वकर्मा (जिला महासचिव), महेश झा (नगर अध्यक्ष), राजेश झा (जिला प्रवक्ता), अवध बिहारी झा (जिला कार्यकारिणी सदस्य), शीतल प्रसाद विश्वकर्मा (ब्लॉक महासचिव), राजाराम झा (नगर उपाध्यक्ष), मनीष विश्वकर्मा (नगर महासचिव), शिवशंकर विश्वकर्मा (ब्लॉक प्रभारी), सौरभ झा (नगर कोषाध्यक्ष),
नितिन झा, मनीष झा छायन ब्लॉक सचिव, रामजी झा जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजेश झा जिला कार्यकारिणी सदस्य,अनिल झा सैदपुर,उदय कुमार झा,अंशुल झा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहे। अंत में जिला अध्यक्ष महेंद्र झा एवं नगर अध्यक्ष महेश झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अंत में व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष महेंद्र झा और नगर अध्यक्ष महेश झा ने सभी अतिथियों, चिकित्सा स्टाफ और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी समाजहित में इसी प्रकार के सेवा कार्य करता रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देता नजर आया।
महत्वपूर्ण लिंक –
| Whatsapp Group | Click Here |
| Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Nokia Star 2026: 200MP कैमरा और 9500mAh बैटरी के साथ मार्केट में मचाएगा तहलका!
- 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion ने मचाया तहलका

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।