Lalitpur News Today: ललितपुर। स्थानीय कंपनी बाग में झा समाज की जनपद स्तरीय जिलाध्यक्ष चुनाव की अंतिम अहम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दयाकिशन झा दादा जी द्वारा की गई। आजादी के बाद से अभी तक झा समाज का जिलाध्यक्ष केवल ध्वनि मत अनुसार मनोनीत होता आया है, बैठक में सर्व सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कराया गया।
वर्तमान में चुनाव कराए जाने को लेकर समाज की वोटर लिस्ट बनने का कार्य चल रहा है जो अब अंतिम पड़ाव पर आ गया है। बैठक में झा समाज निर्वाचन चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा यह भी कहा गया कि ऐसे लोग जो अभी तक वोटर फॉर्म किसी कारणवश नहीं भर पाएं हैं वह आगामी 31 मार्च 2025 तक आखिरी मौके तक अवश्य फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं।
झा समाज के चुनाव कराए जाने की तिथियों की भी घोषणा निर्वाचन समिति द्वारा की गई है जिसके लिए 5 अप्रैल से संभावित 15 अप्रैल तक चुनाव के अध्यक्ष पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लेने की तारीख तय की गई है। आवेदन फॉर्म नाम वापिसी 15 से 20 अप्रैल तक होंगे, अंतिम सूची 27 अप्रैल और निर्वाचन 4 मई 2025 को सम्पन्न होगा।
समाज के सदस्यों ने पूर्व कार्यकारिणी की भंग
झा समाज की बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने प्रस्ताव रखा कि जो वर्ष 2019 में पूर्व आपसी सहमति से सर्व झा समाज द्वारा जिलाध्यक्ष झा समाज व कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को मनोनीत किया गया था जिसको 5 वर्ष से अधिक का समय हो गया है जिस कारण पूर्व कमेटी भंग की गई और नये सिरे से निर्वाचन द्वारा नयी कमेटी व पदाधिकारी बनाए जाने के लिए समाज द्वारा मतानुसार वोटिंग कराई जाकर जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। पूर्व की समिति के सभी सदस्यों ने एक मत होकर पूर्व की कमेटी संख्या बल के आधार पर भंग कराई और नई समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया की घोषणा की गई।
बैठक में यह समाज के वरिष्ठजन रहे उपस्थित
बैठक में सुनील कुमार झा, अनिल झा मास्टर, हरीसिंह झा, लक्ष्मण प्रसाद झा पेंटर, कपूर सिंह झा, राकेश झा, राजेश झा, रामनाथ झा, देशराज झा, रमेश कुमार झा रिटा स्टेशन मास्टर, देशाराज झा, गोकुल प्रसाद झा, दयाराम झा, अर्जुन झा, काशीराम झा, रामचरन झा, कमलेश झा, दाताराम झा, राजेन्द्र झा, चन्द्रप्रकाश झा, डा. संतोष झा, राजेश झा, परमानन्द झा, मनोहर लाल झा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, जगदीश नारायण झा, डा अरविन्द झा, अनिल कुमार झा, रामकिशन झा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन लक्ष्मण प्रसाद झा द्वारा किया गया।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- आज कितने बड़े पेट्रोल-डीजल के रेट, यहां से तुरंत जानिए ताजा अपडेट Petrol Diesel Price
- सावधान! नए ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी अब ये सजा और जुर्माना, जानिए नियम New Traffic Rules

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।