Lalitpur Parshad Attack: ललितपुर के गांधी ‘पार्षद’ मनमोहन चौबे पर हुआ प्राणघातक हमला, बाल-बाल बची जान!

Lalitpur Parshad Attack: उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में 9 जुलाई 2025 को एक बड़ी घटना घटित हुई है, हमेशा से ही भ्रष्टाचार के मुद्दों का विरोध करते आ रहे ललितपुर शहर लोकप्रिय पार्षद मनमोहन चौबे पर अज्ञात लोगों ने दोपहर के दरमियान प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई, हमलावर पार्षद के साथ मारपीट करने के बाद मौके से भाग निकले,

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कराया, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह स्पष्ट रूप से आरोप लगा रहे हैं कि उन पर यह हमला नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कराया गया है। हालांकि इस घटना को किसने अंजाम दिया, यह आधिकारिक रूप से अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने घायल पार्षद मनमोहन चौबे के ब्यान लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Lalitpur Parshad Attack: ललितपुर के गांधी कहे जाने वाले पार्षद मनमोहन चौबे पर आखिर किसने किया हमला?

नगर ललितपुर से पार्षद मनमोहन चौबे पर जो प्राण घातक हमला हुआ है आखिर उसके पीछे कौन हो सकता है, किसकी सह पर पार्षद के ऊपर इतना बड़ा प्राण घातक हमला हुआ है, यह एक गंभीर विषय बना हुआ है। पार्षद मनमोहन चौबे पेशे से एक अधिवक्ता हैं, वर्तमान नगर पालिका में वह नई बस्ती के गांधी नगर क्षेत्र से पार्षद हैं, वह हमेशा से ही भ्रष्टाचार के

खिलाफ और जन हितैषी मुद्दों को लगातार उठाते चले आये हैं, ललितपुर के गांधी कहे जाने वाले पार्षद मनमोहन चौबे पर जिन भी अराजक तत्वों ने यह प्राण घातक हमला किया है, आखिर उनकी क्या मंशा हो सकती है, यह गंभीर विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर सक्रिय होते हुये हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

Lalitpur Parshad Attack: जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक क्या जल्द करेंगे हमलावरों को गिरफ्तार?

जनपद ललितपुर को कहीं हद तक अपराध मुक्त बनाने वाले लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक इस गंभीर मामले को लेकर कितने सक्रिय होंगे, यह एक चिंतनीय विषय है। पार्षद मनमोहन चौबे पर प्राण घातक हमला करने वाले हमलावरों की गिरेवान तक पुलिस कब तक पहुंचेगी, इस विषय पर ललितपुर वासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। लोकतंत्र में सभी को अपने मुद्दे सरकार तक पहुंचाने का हक है, सरकार भी हर नागरिक के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करती है और उन्हें निस्तारण भी करती है, लेकिन जिन लोगों ने पार्षद पर इस प्रकार का कृत्य करवाया है, वह बड़ा ही विचार करने वाला गंभीर विषय है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime