Lalitpur Crime Update: महरौनी पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Lalitpur Crime Update: जनपद ललितपुर के थाना महरौनी पुलिस को दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त देशराज पुत्र लालचन्द्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ग्राम विरधा स्थित राजा राम मंदिर के पास से की गई, जहां अभियुक्त छिपा हुआ था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना महरौनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 0208/2025, धारा 64/115(2)/351(3)/61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Lalitpur Crime Update: यह रही गिरफ्तारी की पूरी जानकारी

  • अभियुक्त का नाम: देशराज पुत्र लालचन्द्र
  • उम्र: लगभग 25 वर्ष
  • निवासी: ग्राम विरधा, थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर
  • गिरफ्तारी की तिथि: 09 जुलाई 2025
  • समय: सुबह 09:15 बजे
  • स्थान: राजा राम मंदिर के पास, ग्राम विरधा

पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।

Lalitpur Crime Update: गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह – थाना महरौनी
  • निरीक्षक निर्भयचन्द्र – थाना महरौनी
  • कॉन्स्टेबल मोहित कुमार – थाना महरौनी
  • कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार – थाना महरौनी

पुलिस की अपील

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment