Lalitpur News: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सुनील कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर व थाना साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा
थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/25 धारा 352 बी०एन०एस० व 66C/67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण- 1. पवन पुत्र प्रकाश उम्र करीब 18 वर्ष, 2. संजय पुत्र प्रकाश उम्र करीब 19 वर्ष नि0गण रघुनाथपुरा थाना कोतवाली ललितपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Lalitpur News: घटना का विवरण
अभियुक्तगण पवन व संजय नि0गण रघुनाथपुरा थाना कोतवाली व जनपद ललितपुर द्वारा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म के माध्यम से क्षत्रिय समाज के लिये गाली-गलौज करने के सम्बंध में थाना साइबर क्राइम पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। सूचना पर थाना साइबर क्राइम पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, कोतवाली ललितपुर व थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तगण को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया है।
Lalitpur News: गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र
1- पवन पुत्र प्रकाश उम्र करीब 18 वर्ष नि0 रघुनाथपुरा थाना कोतवाली ललितपुर।
2- संजय पुत्र प्रकाश उम्र करीब 19 वर्ष नि0 रघुनाथपुरा थाना कोतवाली ललितपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- साइबर क्राइम थाना जनपद ललितपुर मय टीम।
2- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद ललितपुर मय टीम।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Lalitpur News: ललितपुर: जल विहार पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी ने सुम्मेरा तालाब का किया निरीक्षण
- Lalitpur Police News: ललितपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वारंटी गिरफ्तार

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।