Lalitpur police arrest update: पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कृष्ण कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गिरार पुलिस द्वारा थाना गिरार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2025 धारा-108/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(1)द,ध व 3(2),5A SC/ST ACT में
वांछित अभियुक्तगण 1- बृजेन्द्र राजा ठाकुर पुत्र राजपाल ठाकुर उम्र करीब 30 वर्ष 2- अजय राजा ठाकुर पुत्र भान सिंह उम्र करीब 28 वर्ष 3- विन्द्रावन पुत्र बालकिशन कुशवाहा उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम हीरापुर (सुनौनी) थाना गिरार जनपद ललितपुर को बिघाई तिराहा थाना गिरार जनपद ललितपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की विवेचनात्मक कार्यवाही के अनुक्रम में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये, न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Lalitpur police arrest update: यह रहा घटना का विवरण
वादी मुकदमा द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभि0गण द्वारा वादी के भाई नन्हेभाई उपरोक्त के साथ वाद-विवाद करना, जिससे क्षुब्ध होकर वादी के भाई द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेना। सूचना पर थाना गिरार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर, मृतक के शव को कब्जा पुलिस लेकर, पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर, शव का पोस्टमोर्टम कराया गया था। तहरीर के आधार पर थाना गिरार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना गिरार पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिनके अथक प्रयास एवं सर्विलांस(टेक्निकली/मैनुअली) व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1-बृजेन्द्र राजा ठाकुर ,2- अजय राजा ठाकुर, 3- विन्द्रावन उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
Lalitpur police arrest update: गिरफ्तार वांछित अपराधी का नाम/पता/उम्र
बृजेन्द्र राजा ठाकुर पुत्र राजपाल ठाकुर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर (सुनौनी) थाना गिरार जनपद ललितपुर, अजय राजा ठाकुर पुत्र भान सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर (सुनौनी) थाना गिरार जनपद ललितपुर, विन्द्रावन पुत्र बालकिशन कुशवाहा उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर (सुनौनी) थाना गिरार जनपद ललितपुर।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम
अखिलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना गिरार जनपद ललितपुर, उ0नि0 कपूर सिंह थाना गिरार जनपद ललितपुर, उ0नि0 त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय थाना गिरार जनपद ललितपुर, का0 राहुल कुमार थाना गिरार जनपद ललितपुर, का0 लोहा सिंह थाना गिरार जनपद ललितपुर।
महत्वपूर्ण लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: | यहाँ क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- DGCA Action: DGCA का एक्शन: एयर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने के आदेश
- Iran Israel War Live: इजराइली हमले में ईरान का टॉप ड्रोन कमांडर ढेर!