Lalitpur News: चोरी के मामले में ललितपुर पुलिस ने दबोचे दो वांछित अभियुक्त

Lalitpur News: ललितपुर, चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गहन जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर

पुलिस द्वारा कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 274, 25 धारा 331(4),305 बीएनएस में वाँछित 02 नफर अभियुक्तगण 1 रामकुमार पुत्र प्रागीलाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम सतरवास थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 2 धनीराम पुत्र भागीरथ कुशवाहा उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम बिरारी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर को चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित, बँधा पुछा तिराहा ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण रामकुमार उपरोक्त आदि 02 नफर को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Lalitpur News: इन्हे मिली सफलता 

गिरफ्तार करने वाली टीम में अनुराग अवस्थी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ललितपुर, उ0नि0 अतुल तिवारी स्वाट प्रभारी मय स्वाट टीम ललितपुर, उ0नि0 अरुण पवार सर्विलांस प्रभारी मय टीम सर्विलांस ललितपुर, उ0नि0 प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी मण्डी थाना कोतवाली जनपद ललितपुर, उ0नि0 मनोज कुमार थाना कोतवाली ललितपुर, का0 गुल मुहम्मद थाना कोतवाली ललितपुर, का0 अभिषेक सिंह थाना कोतवाली ललितपुर, का0 राहुल कुमार थाना कोतवाली ललितपुर को सफलता मिली है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment