Crime News Lalitpur Hindi: झपटमारी का खुलासा करने पर तालबेहट व जखौरा पुलिस टीम को एसपी ललितपुर ने किया सम्मानित

Crime News Lalitpur Hindi: पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा घटना की गम्भींरता व अपराध करने की जटिलता को देखते हुये क्षेत्राधिकारी, तालबेहट के नेतृत्व में घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने के बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार पहने हुए कपड़ो को बदलना, मो0सा0 के चालक के रूप में आपस मे बदलना तथा मौके से भागने के लिये ऐसे कच्चे रास्तों का प्रयोग किया गया, जहां पर सामान्यतः सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे।

अभियुक्तों द्वारा भ्रम पैदा किया गया, जिससे कि पुलिस उनको पकड न सके। अपराध कारित करने की जटिलता को देखते हुये, पुलिस टीम द्वारा अपने पदीय दायित्वों/कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अथक प्रयास करके घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य के लिए , उनको उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment