Lalitpur Crime Update: जनपद ललितपुर के थाना महरौनी पुलिस को दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त देशराज पुत्र लालचन्द्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ग्राम विरधा स्थित राजा राम मंदिर के पास से की गई, जहां अभियुक्त छिपा हुआ था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना महरौनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 0208/2025, धारा 64/115(2)/351(3)/61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
Lalitpur Crime Update: यह रही गिरफ्तारी की पूरी जानकारी
- अभियुक्त का नाम: देशराज पुत्र लालचन्द्र
- उम्र: लगभग 25 वर्ष
- निवासी: ग्राम विरधा, थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर
- गिरफ्तारी की तिथि: 09 जुलाई 2025
- समय: सुबह 09:15 बजे
- स्थान: राजा राम मंदिर के पास, ग्राम विरधा
पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।
Lalitpur Crime Update: गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह – थाना महरौनी
- निरीक्षक निर्भयचन्द्र – थाना महरौनी
- कॉन्स्टेबल मोहित कुमार – थाना महरौनी
- कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार – थाना महरौनी
पुलिस की अपील
पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Lalitpur Parshad Attack: ललितपुर के गांधी ‘पार्षद’ मनमोहन चौबे पर हुआ प्राणघातक हमला, बाल-बाल बची जान!
- PM Jan Dhan Yojana: जन धन खाताधारकों को राहत! अब निष्क्रिय खाते भी नहीं होंगे बंद
- Gold Jewellery Scam: सोना असली है या नकली? ये सरकारी ऐप बताएगा असली-नकली का फर्क

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।