April 28, 2024
Mohan Yadav CM MP

Mohan Yadav CM MP: जानिए, तीन बार के विधायक मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के बारे में

Mohan Yadav CM MP: bjp announce mohan yadav mp cm live| madhya pradesh cm| मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के बाद आखिरकार सोमवार को नया सीएम मिल ही गया है, भाजपा ने उज्जैन की दक्षिण सीट से जीते विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया है, मोहन यादव मध्य प्रदेश (Mohan Yadav CM MP) के नए सीएम होंगे। बताया यह भी जा रहा है के मोहन यादव संघ के काफी करीबी माने जाते हैं, वह तीन बार के विधायक के साथ ही मध्य प्रदेश में ओबीसी के बड़े चेहरे माने जाते हैं।

मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हुये हैं, जिसमें भाजपा को प्रचण्ड जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए करीब 8 दिनों तक कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम पड़ाव में आखिरकार मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। मोहन यादव के बारे में बता दे तो यह लगातार तीन बार से विधायक का चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। वर्ष 2013 में वह पहली बार विधायक बने थे। वह शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर भी रहे हैं। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के नये सीएम मोहन यादव के बारे में।

Mohan Yadav CM MP: यह रहा नए सीएम मोहन यादव का राजनीतिक शुरूआती सफर

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के राजनीतिक सफर की कहानी भी अजब है, इन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 1984 में अखिल भारतीय परिषद में शामिल होकर की थी। यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी रहे हैं। वह 2004 से लेकर 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद वह 2011 से लेकर 2013 तक मध्य प्रदेश के राज्य पयट्रन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद यादव 2013 से 2018 तक विधायक रहे हैं। एक बार वह शिवराज सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री भी रहे।

Mohan Yadav CM MP: यहां जन्मे थे एमपी के नए मोहन यादव

मध्य प्रदेश के होने वाले नये मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 में महाकाल की नगरी उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचन्द्र यादव है। तीन बार विधायक बनने वाले यादव के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने बीएससी, एल-एल बी, के साथ एम.ए., एम,बी,ए और पी.एच.डी. की है। वर्तमान में वह उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक निर्वाचित हुये हैं। उनकी उम्र 58 वर्ष है।

महत्वपूर्ण लिंक – Honor 100 Pro

Low Price 5G Smartphone Buy Buy Now
Facebook id Click here
Home Click here
Twitter id Click here
Youtube Click here
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram Click here

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime