MP News Gwalior: खूबसूरती की मल्लिका नंदिनी की पति अरविन्द ने बीच सड़क पर 5 गोलियां मारकर की हत्या

MP News Gwalior: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर में एक दिल को हिला देने वाली घटना घटित हुई है। शहर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के पास आरोपी पति अरविन्द परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार की दिन दहाड़े 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी है। पति अरविन्द परिहार ने अपनी पत्नी को देसी कटटे से एक बाद एक 5 गोलियां मारी, जिसमें दो गोलियां नंदनी के सिर में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी वहीं सड़क किनारे बैठ गया और घायल पत्नी सड़क पर गोली लगने के कारण तड़पती रही।

जैसे ही इस घटना की जानकारी आग की तरह आसपास फैली इसकी भनक तुरंत ही पुलिस को मिल गई और मौके पर पुलिस जा पहुंची। जब पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तो आरोपी अरविन्द ने पुलिस पर भी कट्टा तान दिया। यहीं नहीं आरोपी ने अपने सिर पर भी कटटा गोली मारने के लिए तान दिया। जिस कारण घबराई पुलिस ने आंसू गैस के गोला छोड़े और एक ओर उसे अपनी बातों में लगाया। किसी कारण से पुलिस ने दूसरी तरफ से उसे दबोच लिया।

MP News Gwalior: मृतक पत्नी नंदनी की यह रहा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने इस हत्याकाण्ड की पूरी पड़ताड़ की जिसमें पता चला कि मृतक पत्नी नंदनी का भी बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। नंदनी की पहली शादी गोटीराम केवट के साथ हुई थी। पहले पति को छोड़ने के बाद नंदनी की दतिया के ही निमलेश जैन के साथ रहने लगी थी। नंदनी और निमलेश जैन के बीच कुछ समय बाद आपसी विवाद बड़ा तो नंदनी ने अपने किसी दूसरीे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर निमलेश की हत्या कर दी। इस मामले में नंदनी को साढ़े चार साल की जेल भी हुई थी।

जेल से छूटने के बाद नंदनी ने पिछोर निवासी अरविन्द परिहार उर्फ अरविन्द ठाकुर के साथ शादी कर ली, जबकि अरविन्द पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। अरविन्द और नंदनी करीब 3 साल तक साथ रहे, लेकिन फिर उनके बीच झगड़े होना शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा की दोनों दूर रहने लगे। इसके बाद नंदनी के अन्य किसी के साथ नजायज संबंध हो गए।

जिसका बुरा अरविन्द को लगा और उसने मन बनाया कि नंदनी को अब ठिकाने लगाया जाए, अनेकों बार आरोपी अरविन्द ने नंदनी को मारने की कोशिश की लेकिन वह हर बार नाकाम रहा। लेकिन 13 सितम्बर 2025 को उसे मौका मिला और बीच सड़क पर देसी कट्टे से नंदनी को 5 गोलिया मारी जिससे उसकी मौके पर ही तड़ते हुए मौत हो गई।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment