Petrol Pump Fraud News: नजर हटी, जेब कटीः पेट्रोल-डीजल भरवाते समय जीरो ही नहीं, डेंसिटी भी देखें

Petrol Pump Fraud News: वर्तमान समय में बिना गाड़ी वाहन के अब कोई भी सफर पूरा नहीं हो पाता है, अगर व्यक्ति को कहीं जाना भी है तो वह चार पहिया या दोपहिया वाहन के सहारे जाता है। यह सभी वाहन सूखे नहीं चलते हैं बल्कि इनमें भी पेट्रोल-डीजल डलता है। तब कहीं जाकर यह चलते हैं। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय अक्सर ग्राहकों का ध्यान मीटर के जीरो पर जाता है।

जीरो के चक्कर में अक्सर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है। इसलिए मीटर में जीरो देखने के अलावा पेट्रोल-डीजल भरवाते समय कई और बातों का ख्याल रखना चाहिए। इसमें प्रमुख है तेल की डेंसिटी। इससे ही पता चलता है कि आपको पेट्रोल या डीजल जितना भरवाया गया है पूरा मिला है।

Petrol Pump Fraud News: जीरो से ज्यादा जरूरी है शुद्धता

सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की शुद्धता के मानक तय किए हुए हैं। डेंसिटी खराब तो गाड़ी भी खराब हो सकती है। पेट्रोल की डेंसिटी अगर 730 से 800 के बीच है तो वह शुद्ध माना जाता है। वहीं डीजल की डेंसिटी 830 से 900 के बीच होती है। अगर फ्यूल मशीन में दिख रहे आंकड़े इस रेंज से कम ज्यादा है तो मिलावट हो सकती है। पंप पर इसकी मैनुअली जांच करवाई जा सकती है।

Petrol Pump Fraud News: जरा सी नजर मीटर से हटी, आपकी जेब कटी

अक्सर पेट्रोल पंप पर कई कर्मचारी होते हैं। एक तेल भरता है और दूसरा ग्राहक का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। ग्राहक का ध्यान भटकते ही घटतौली हो जाती है। कई बार ध्यान न देने पर हजार से ज्यादा के तेल भरवाने पर 0 के बजाय 100 से मीटर उठ जाता है। इसलिए जब भी पेट्रोल या डीजल भरवाने जाएं इन दो चीजों का मीटर में ध्यान अवश्य रखें ताकि आपके साथ धोखाधड़ी न हो सके।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime