DAP Rate 2025: औंधे मुंह गिरे डीएपी खाद के दाम, अब एक बोरी सिर्फ इतने रूपये में

DAP Rate 2025: रवी की फसल की बोवनी का समय अब बहुत ही नजदीक है, ऐसे में किसानों के लिए अगर किसी चीज की जरूरत है तो वह है खाद, बींज अगर यह दोनों सामग्री किसानों को समय पर अच्छे दामों में बाजार में मिल जाएं तो समझे किसानों को इससे अच्छी बात और हो ही नहीं सकती है, किसानों को खाद की रवी की फसल के समय आखिर इतनी जरूरत क्यों पड़ती है, तो हम आपको बता दें कि बुवाई के समय बीज के साथ खाद बहुत ही जरूरी माना जाता है।

क्योंकि इससे ही फसल की अच्छी उपज होती है, इसलिए किसान बुवाई के समय खाद बीज के साथ डालता है और इसकी आवश्यकता भी ज्यादा होती है। हम आपको खबर के मुताबिक यह बताने जा रहे हैं। जानकारी आ रही है कि खाद की कीमतों में काफी कटौती हुई है, जिससे इनके दाम बहुत ही सस्ते हुए हैं। तो आइए हम खबर में नीचे बताते हैं वर्तमान डीएपी खाद के दामों के बारे में।

डीएपी खाद की ताजा प्राइज

रवी की सफल की बोवनी के समय खाद की किसानों को बहुत ही अति आवश्यकता पड़ती है, इसके बिना किसानों की खेती अधूरी मानी जाती है, इसलिए खाद के लिए किसान दुकानों पर लाइन में लगे रहते हैं, साथ-साथ किसानों से ठगी भी दुकानदार करते हैं वह ऐसे की खाद की किल्लत होने के कारण इसे दुकानदार ओवररेट पर भी बेचते हैं।

वर्तमान में अगर डीएपी खाद के दामों के बारे में हम आपको बता दें तो 50 किलोग्राम की एक बोरी का रेट 1350 रूपये है। यह खाद की नई कीमत प्रसारित हुई हैं। इसी प्रकार अगर यूरिया खाद के रेट की बात करें तो 45 किलोग्राम की एक बोरी 266 रूपये में मिल रही है। इस रेट से किसान भाई किसी भी दुकान से खाद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

यह मुख्य बातें भी समझ लीजिए

  • डीएपी खाद की कीमत ₹1350 प्रति 50 किलोग्राम बोरी तय की गई है।
  • खरीफ 2025 के लिए कुल ₹37,216.15 करोड़ की सब्सिडी जारी की गई है।
  • डीएपी पर सब्सिडी ₹27,799 प्रति टन है।
  • यूरिया खाद की कीमत ₹266.50 प्रति 45 किलोग्राम बोरी है।
  • खाद की आवाजाही को iFMS के जरिए ट्रैक किया जा रहा है।
  • किसानों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा।
  • यह योजना सभी पंजीकृत किसानों के लिए लागू है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment