Uttar Pradesh Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। जो महिलाएं लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रही हैं उन्हें यूपी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर बम्पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। साथ ही यह भी बता दें कि यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत की जा रही हैं।
सरकार ने 61254 महिला पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार महिलाएं हैं वह आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन कर सकती हैं। इसी के साथ ही आप इस खबर में आगे जान सकते हैं कि चयनित महिला उम्मीदवारों को कितनी वेतन मिलेगी और कौन इस भर्ती के लिए योग्य है जो आवेदन कर सकता है।
यूपी में 61254 पदों पर निकली भर्ती
खबर में आगे आपको यह भी बता दें कि राज्य सरकार ने महिलाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए 61254 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यह भर्ती वर्तमान में आंगनवाड़ी सहायिका के 62 साल पूरे होने के बाद करीबन 38994 पद रिक्त बने हुए हैं। इसी के साथ ही मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में अपग्रेड करने के बाद 22260 नए पद शामिल हैं। इन पदो के लिए सीधी भर्ती में भाग लेने के लिए महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की सरकार ने अच्छी सुविधा दी है। जिससे की कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
चयन के बाद कितना होगा मासिक वेतन
आंगनवाडी भर्ती प्रक्रिया में फाइनल चयन होने वाली महिलाओं को प्रति माह 4,500 रूपये मानदेय के रूप में दिया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार की पात्र हैं। आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। इसी के साथ ही आवेदिका अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड शहरी क्षेत्र में आवेदन करने के लिए पात्र है। इसी के साथ ही विवाहित महिलाओं को अपने ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन करना होगा।
इस तरह से होगी चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले पात्र महिला को आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
- आवेदन करने का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ’नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें, और सभी जरूरी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर) दर्ज करें।
- आवेदिका को पोर्टल पर अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र और पात्रता संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- आंगनवाड़ी सहायिका के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया पूरी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।
- मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिसका सत्यापन जिला स्तरीय समिति करेगी।
महत्वपूर्ण लिंक –
| Whatsapp Group | Click Here |
| Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की जांच तेज, यूपी के चार मृतकों की पहचान हुई
- UP News: कृतिका चौबे और मनीष साहू के प्यार की अंदर की कहानी, कैसे 7 साल का प्यार बन गया मौत की वजह

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।

