UP Crime News: पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, अफेयर में बाधा बनी मासूम की हत्या

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। संभल क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर टोड़ी में पुलिस ने हत्यारोपी पिता और उसकी प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है। घटना यह है कि उसकी पुत्री अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी, जिस कारण पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर दी है।

आखिर इस कलयुग में सच्चा प्यार है या फिर हवस, क्योंकि सच्चे प्रेम में कभी भी ऐसी बारदातों को अंजाम नहीं दिया जाता है। आज का इंसान कितना मतलबी हो गया है कि अपने सगे रिश्तों को भी नहीं पहचान रहा है। यह पूरी घटना दिल को झझकोर देने वाली है।

UP Crime News: पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश लेकिन आरोपी फरार

संभल क्षेत्र की पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में ले चुकी है, पुलिस हत्यारोपी पिता और उसकी प्रेमिका की तलाश में जुटा हुआ है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कई टीमें भी गठित कर दी हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पिता वीरपाल सिंह का गांव की ही महिला से काफी लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसको लेकर आये दिन उसकी पत्नी से भी झगड़ा होता रहता था। जिस नाबालिग की पिता ने हत्या की है उसकी उम्र सिर्फ 17 वर्ष ही है। जानकारी यह भी मिल रही है कि मृतक पुत्री पिता की इन हरकतों का लगातार विरोध भी करती रहती थी। लेकिन पिता पर इश्क का भूत सवार था और उसने एक ना सुनी। मृतक पुत्री ने जब विरोध ज्यादा किया तो बीते शुक्रवार को पिता ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

UP Crime News: अंधे प्यार ने पुत्री की ली बली

इस भयाभय घटना को क्या रूप दिया जाए, ऐसी घटनाएं जहां भी घटित होती है दिल को तो तकलीफ पहुंचाती ही हैं, साथ-साथ समाज को भी एक गलत संदेश देती हैं। पिता पुत्री का रिश्ता बहुत ही प्यारा माना जाता है, लेकिन कहते हैं कि जब इंसान इश्कबाजी में उलझता है तो वह सारे रिश्ते-नाते भूल जाता है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment