UP Panchayat Chunav: बदल जाएगा पंचायत चुनाव का सिस्टम! ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष अब जनता की पसंद से होगा तय

UP Panchayat Chunav: यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि योगी सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की वर्तमान प्रक्रिया को बदलने का विचार कर रही है। सूत्रों से जानकारी यह मिली है कि इन चुनावों को अब सीधे जनता से कराए जाने की योजना पर गहनता से विचार किया जा रहा है।

गत रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ दौर पर आए थे जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत कर यह संकेत दिए हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सरकार इस पूरी प्रक्रिया पर विचार-विमर्श कर रही है। लेकिन अभी तक इस पर पूर्ण रूप से अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने सीधे शब्दों में यह भी कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिये जनता से सीधे वोट कराने के लिये काफी लम्बे समय से इस प्रकार के प्रस्ताव उठते आए हैं।

UP Panchayat Chunav: वर्तमान में इस प्रकार होते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव

वर्तमान समय में जो जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के जो चुनाव होते हैं वह जिला पंचायत सदस्य के वोट डालने की प्रक्रिया अनुसार होते हैं, इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी बीडीसी सदस्य की वोटिंग प्रक्रिया अनुसार सम्पन्न होते हैं। इससे जोड़-तोड़ की राजनीति गर्म होती है, सरकार इस राजनीति को खत्म करने पर विचार बना रही है और सीधे ही जनता से चुनाव कराने पर विचार कर रही है। इस समस्या को दूर करने के लिये ही सरकार नया विकल्प तलाश रही है।

UP Panchayat Chunav: महापौर की तरह हो सकता है पंचायत चुनाव

पहले देखा जाता था कि प्रदेश में नगर निगम में होने वाले महापौर का चुनाव भी पार्षदों द्वारा किया जाता था, लेकिन सरकार ने बाद में इस नियम को बदला और अब सीधे जनता द्वारा महापौर का चुनाव किया जाता है, इसी प्रकार नगर पंचायतों में भी जनता की वोटिंग की अनुसार ही चुनाव होता है और इससे निष्पक्ष और चुनाव में पारदर्शिता बनी रहती है। सरकार इसी मॉडल को पंचायत चुनाव में भी लागू करने पर विचार कर रही है। इस प्रक्रिया से ना ही चुनाव में पारदर्शिता बढेगी बल्कि धनबल और बाहुबल की भूमिका पर भी विराम लग सकेगा।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment