UP Rasoiya News: यूपी के रसोइयों के लिए खुशखबरी! सितंबर के वेतन में मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

UP Rasoiya News: UP Rasoiya Mandey I UP Cook Salary 2026 I UP Rasoiya 3000 Salary I यूपी के सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों के बच्चों को भोजन बनाने वाली रसोईयों के लिए बड़ी खुश खबरी है। बीते दिनों योगी सरकार ने उन्हें मिलने वाले मानदेय में 1000 रूपये की बढ़ोत्तरी को लेकर कहा था। इसी को लेकर सरकार ने बढ़ोत्तरी की प्रक्रिया लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश के बाद अब रसोइयों को बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है। अब शासन की ओर से संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि बढ़े हुए मानदेय का भुगतान निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जा सके।

UP Rasoiya News: रसोइयों को अब हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

सरकार के नए फैसले के बाद विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को अब 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे पहले उन्हें हर महीने 2000 रुपये दिए जाते थे। यानी रसोइयों के मासिक मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

यह बढ़ोतरी उन रसोइयों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सरकारी और परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी निभाते हैं। मानदेय बढ़ने से उन्हें पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

पूरे साल में 10 महीने मिलेगा मानदेय

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों को मानदेय साल के 10 महीनों के लिए दिया जाता है। नए प्रावधान के अनुसार 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से उन्हें साल में कुल 30 हजार रुपये मानदेय प्राप्त होगा। पहले 2000 रुपये मासिक की दर से 10 महीनों के लिए कुल 20 हजार रुपये मिलते थे। इस तरह सालाना भुगतान में भी 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

अगले माह सितंबर से लागू होगा नया मानदेय

शासन की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर महीने से लागू किया जाएगा। सितंबर का मानदेय अक्टूबर में भुगतान किए जाने की व्यवस्था के अनुसार रसोइयों के खातों में भेजा जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार के फैसले का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इससे प्रदेशभर में प्रधानमंत्री पोषण योजना से जुड़े रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

रसोइयों को आर्थिक राहत की उम्मीद मानदेय में 1000 रुपये की मासिक वृद्धि से रसोइयों को आर्थिक रूप से कुछ अतिरिक्त सहारा मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से मानदेय बढ़ने की उम्मीद कर रहे रसोइयों में राहत की भावना है। अब नई दर के अनुसार भुगतान प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Vishwakarma Shram Samman Yojana: ललितपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बड़ा अपडेट, इस दिन होगा अंतिम साक्षात्कार

Leave a Comment