UP Weather Alert: सावधान! उत्तर प्रदेश के इन 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

UP Weather Alert: मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है, और धीरे-धीरे देश के सभी राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (Weather) के अनुसार बता दें कि इस बार पूरे देश में अच्छी बारिश होने के संकेत है, झमाझम बारिश से देश का हर कोना खिल उठेगा। उत्तर प्रदेश में इस बार कितनी बारिश होगी इसके बारे में मानसून आंकड़ों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि प्रदेश में इस मानसून में काफी अच्छी बारिश होगी।

हाल के मिले अपडेट के मुताबिक बता दें तो यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश होना शुरू हो चुकी है। बताया यह भी जा रहा है कि अगले 48 घंटों में मानसून जोर पकड़ सकता है। इससे की प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Alert: यूपी के इन 14 जनपदों में भारी बारिश के संकेत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यूपी के इन 14 जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसकी चेतावनी भी दे दी गई है। इन जनपदों में बागपत, सहारनपुर, शामली, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्रनगर आदि जनपदों में बारिश तेज होने से जगह-जगह जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी संभावना बन सकती है।

प्रदेश के इन 55 जनपदों में बिजली गिरने की संभावना

खबर में आगे यह भी बता दें कि वहीं मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के इन 55 जनपदों में तेज तड़क के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इन जनपदों में खुले में लोग न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बिजली अलर्ट वाले जनपदों में कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़,

गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज शामिल हैं।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment