UP Weather Alert Today: यूपी में कोहरे और सर्द हवाओं की दस्तक, जानें अगले 72 घंटे का हाल

UP Weather Alert Today: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक दो दिनों के अंदर मौसम बदलने वाला है। इस मौसम के बदलाव के कारण अचानक ही पश्चिमी यूपी में ठंड का असर बढ़ेगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने भी चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इस कारण से प्रदेश में अच्छी-खासी ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम में अचानक होने वाले बदलाव का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि पहाड़ों में तेज हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं से यह असर होने जा रहा है।

अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में तापमान गिरेगा 5°C तक

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिन का तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और देर रात ठंड और कोहरे का असर तेज़ रहेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों में ठंड का असर सबसे अधिक महसूस किया जाएगा।

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म शहर

  • प्रयागराज: 33.2°C
  • वाराणसी (BHU): 32.9°C
  • कानपुर: 32.8°C
  • वाराणसी एयरपोर्ट: 32.2°C
  • आगरा: 32.0°C

सबसे ठंडे शहर

  • मेरठ: 13.5°C
  • मुजफ्फरनगर: 13.8°C
  • बरेली: 14.2°C
  • नजीबाबाद: 14.5°C
  • इटावा: 14.6°C

कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी — दोनों हिस्सों में भारी से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

7 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात दृश्यता घट सकती है।

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान (8 से 12 नवंबर तक)

  • मौसम रहेगा मुख्य रूप से साफ,
  • सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा,
  • गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का असर और बढ़ेगा,
  • रात में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं (9 km/h) चलेंगी।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment