Sunderkand: हिन्दू धर्म में सुंदरकांड को क्यों कहा जाता है सुंदर, जानिए पूरा रहस्य

Sunderkand: हिन्दू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। सुंदरकांड पाठ में भगवान हनुमान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। हनुमान जी अपने भक्तों के सभी प्रकार के कष्ट और परेशानियां दूर कर देते हैं। मान्यता है कि सुंदरकांड पाठन करने से हनुमान बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है। इनकी पूजा में सुंदरकांड से ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही होती है। महर्षि तुलसीदास द्वारा रचित सुंदरकांड सबसे लोकप्रिय माना जाता है।

पुरानी मान्यताओं हैं कि जो व्यक्ति नियमित अंतराल पर अपने घर में सुंदरकांड का पाठ करता है उस पर भगवान बजरंगबली की बड़ी कृपा बनी रहती है। इसीलिए अधिकतर लोग दुख बाधाओं से निजात पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करते हैं। आइए जानते हैं सुंदरकांड के पाठ की महत्वता और पूजन विधि।

Sunderkand: शनिवार और मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ बहुत फलदायी माना जाता है

रामायण में 7 अध्याय है, जिसमें पांचवा अध्याय सुन्दरकांड है। महर्षि बाल्मीकि ने इसे काण्ड कहा है। सुंदरकांड अध्याय में श्री हनुमान जी प्रमुख भूमिका में रहे हैं इसीलिए यह भक्तों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। वैसे रामायण के अनुसार रामचरित मानस में हनुमान जी का आगमन किष्किन्धाकांड से ही होता है। सुन्दरकांड में लगभग 60 दोहे हैं।

Sunderkand: सुंदरकांड में सुंदर शब्द का 8 बार प्रयोग हुआ

रामायण के अध्याय को सुंदरकांड कहा जाता है, बता दे कि सुंदरकांड में सुंदर शब्द का प्रयोग 8 बार हुआ है, जब श्री हनुमान जी ने लंका में जिस भूतल पर छलांग लगाई थी, उसका नाम सुंदर था। इसके अलावा जब हनुमानजी ने पेड़ पर बैठकर भगवान श्रीराम की अंगूठी माता सीता के सामने गिराई तब भी अंगूठी पर लिखे राम को सुंदर कहकर सम्बोधित किया गया था।

एक कहानी यह भी है कि रावण की लंका का निर्माण तीन पर्वतों त्रिकुटाचल से हुआ था। इसमें सुंदर नामक पर्वत पर अशोक वाटिका का निर्माण कराया गया। जहां पर माता सीता को रखा गया था। क्योकि सीता माता और हनुमान जी का मिलन लंका के इसी खूबसूरत पर्वत पर बनी अशोक वाटिका में हुआ था। इस हिसाब से भी इसे सुंदरकांड का जाता है।

महत्वपूर्ण लिंक – Realme 11 Pro 5G

Low Price 5G Smartphone Buy Buy Now
Facebook id Click here
Home Click here
Twitter id Click here
Youtube Click here
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram Click here

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime