Birth Certificate Apply Online: बच्चों के नए जन्म प्रमाण बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Birth Certificate Apply Online: वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र हर एक बच्चे के लिए अब जरूरी हो गया है, बिना जन्म प्रमाण पत्र के बच्चों का स्कूल तक में भी दाखिला नहीं हो पाता है। जन्म प्रमाण पत्र इसलिए मान्य है कि यह किसी भी बच्चे की पूरी जानकारी सरकार को देता है कि बच्चे के माता-पिता का क्या नाम है बच्चा किस जाति का है और कहा का निवास स्थान है।

आमतौर पर अगर किसी भी बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ है तो डिलेवरी माता के डिस्चार्ज होने के बाद ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तत्काल ही अस्पताल से मिल जाता है, अगर किसी कारणवश बच्चे का जन्म निजी अस्पताल या फिर घर पर ही हुआ है तो ऐसी स्थिति में जन्म प्रमाण पत्र अभिभावकों को स्वंय की बनवाना पड़ता है। हम इस लेख में यही जानकारी देने जा रहे हैं कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आप खुद से ही ऑनलाइन माध्यम से कैसे बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में।

Birth Certificate Apply Online: डिजिटल डिवाइस से मिनटों में बनेगा जन्म प्रमाण पत्र

जिन अभिभावकों के बच्चों के अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं वह डिजिटल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत मिनटों में जन्म प्रमाण पत्र खुद से बनवा सकते हैं। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के अभिभावकों को सरकारी कार्यालयों के कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं, इसके बावजूद कहीं जाकर जन्म प्रमाण पत्र बन पाता है। हम आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की एक ऐसी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत अभिभावक खुद से जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Birth Certificate Apply Online: वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज

आज के डिजिटल समय में जन्म प्रमाण पत्र हर किसी बच्चे का बहुत ही जरूरी हो गया है, क्योकि जन्म प्रमाण पत्र के बिना बच्चों का किसी भी स्कूल में पढ़ाई के लिए एडमिशन भी नहीं होता है, इसी के साथ-साथ जन्म प्रमाण बच्चों के लिए अनेकों बड़े ही काम का दस्तावेज है, किसी भी बच्चे का टीकाकरण होना है तो उसके लिए भी जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। जन्म प्रमाण अगर आपके पास है तो बच्चे का ग्रीन कार्ड भी आसानी से बन जाता है, ऐसी ही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के लिए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को ही मांगा जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों की इतनी जानकारी उल्लेखित रहती हैं

किसी भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अगर जारी हो गया है तो उस बच्चे की निम्नलिखित जानकारियां उसमें उल्लेखित रहती हैंः

  1. अभिभावक का नाम
  2. बच्चे का नाम
  3. जन्म स्थान
  4. जन्म का समय
  5. स्थाई पता
  6. जनपद का नाम
  7. तहसील का नाम
  8. राज्य का नाम
  9. अस्पताल डिस्चार्ज का समय
  10. सम्बंधित ब्लॉक का नाम

जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के लिए इस प्रक्रिया अनुसार करें ऑनलाइन?

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सर्वप्रथम आपको सम्बंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद बेवसाइट का पेज ओपन करके पब्लिक साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी ओपन पेज पर दर्शाते हुए लॉगिन करें।
  • वेबसाइट पेज को लॉगिन करते ही फॉर्म स्क्रीन पर सामने आ जाएगा, जिसमें सभी विवरण भरना होगा।
  • इसके बाद सभी दस्तावेज अपलोड करना होंगे।
  • अंत में सब कुछ जांचकर फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को लॉक कर दें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
  • पूरी जानकारी अगर आपकी सही है तो 5 से 7 दिन के भीतर आपकी आईडी पर जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime