BPNL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश में घूम रहे पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर आया है। रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती का पिटारा खुल गया है। निगम ने 2152 पदों हेतु नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नौकरी की चाह में घूम रहे ऐसे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ते हुये इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
यह भी बता दे कि नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 रखी गई है। ऐसे में नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन कर दे। इस विभाग में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग मनपसंद की भर्तियां की जानी है। आगे हम इस जानकारी इस भर्ती के लिए कैसे आवेदन करें इसके बारे में डिटेल्स अनुसार नीचे बता रहे हैं।
BPNL Recruitment 2025: इन पदों हेतु इतनी निकली भर्ती
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा भर्तियां का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हम आपको यह भी बता रहे हैं कि किन पदों के लिए कितनी भर्तियां निकाली गई हैं। क्रम अनुसार यह भर्ती पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारी, पशुधन फॉर्म निवेश सहायक तथा पशुधन फॉर्म संचालक सहायक को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारी के लिए 362 पद रिक्त, पशुधन फॉर्म निवेश सहायक के 1428 रिक्त पद एवं पशुधन फॉर्म संचालक सहायक के लिए 362 पद रिक्त हैं। इन पदों हेतु भर्तियां निकाली गई हैं।
रिक्त वैकेंसी विस्तार अनुसार
- पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारीः 362 पद
- पशुधन फॉर्म निवेश सहायकः 1428 पद
- पशुधन फॉर्म संचालक सहायकः 362 पद
आवेदन हेतु आयु सीमा
भारतीय पशुपालन निगम में जो वैकन्सी निकाली गई हैं उसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा का भी क्राइटएरिया रखा गया है। पशुधन निवेश अधिकारी के पद हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 21 से 45 वर्ष की उम्र होना चाहिये। जबकि पशुधन फॉर्म निवेश सहायक के पद के लिए 21 से 40 वर्ष की उम्र सीमा होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार पशुधन फॉर्म संचालक सहायक पद हेतु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच उम्र सीमा होना अनिवार्य रखा गया है।
भर्ती हेतु शैक्षणिक पात्रता
इन पदों के लिए जो भर्ती निकाली गई हैं उसके लिए उम्मीदवारों हेतु आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता भी रखी गई है। पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना चाहिए। जबकि पशुधन फॉर्म निवेश सहायक के पदों हेतु उम्मीदवार को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार पशुधन फॉर्म संचालक सहायक के पद के लिए 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य रखा गया है।
- पशुधन निवेश अधिकारीः स्नातक डिग्री
- पशुधन फॉर्म निवेश सहायकः इंटरमीडिएट (12वीं पास)
- पशुधन फॉर्म संचालकः 10वीं परीक्षा पास
बीपीएनएल भर्ती के लिए यह होगी चयन प्रक्रिया
भारतीय पशुधन निगम में जो तीन अलग-अलग कैटेगिरी के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, उसकी चयन प्रकार भी सामान्य रूप से की जाएगी। इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार को सर्वप्रथम आवेदन करना होगा, इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद फिर परीक्षा में पास उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह स्टेप्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को प्रशिक्षण सत्र में भेजा जाएगा। जो प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसके लिए फाइनल लिस्ट में सूचीबद्ध करते हुये चयन कर लिया जाएगा।
चयन होने के पश्चात यह मिलेगा वेतनमान
पशुधन निगम में उम्मीदवारों का अंतिम चयन होने के बाद पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारी के पद वालों को हर महीने 38200 रूपये का वेतन मिलेगा। इसी प्रकार पशुधन फॉर्म निवेश सहायक के पद चयन होने वाले उम्मीदवार को 30500 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं पशुधन फॉर्म संचालक सहायक को 20000 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
- पशुधन फॉर्म निवेश अधिकारीः 38200 रूपये प्रतिमाह
- पशुधन फॉर्म निवेश सहायकः 30500 रूपये प्रतिमाह
- पशुधन फॉर्म संचालक सहायकः 20000 रूपये प्रतिमाह
आवेदन करने का शुल्क
पशुधन निगम की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा। जबकि आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए एक समान ही रखा गया है। पशुधन निवेश अधिकारी पद के लिए 944 रूपये, पशुधन फॉर्म निवेश सहायक पद के लिए 826 रूपये, पशुधन फॉर्म संचालक सहायक के लिए 708 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- भर्ती पदों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर मिलेगी।
- यह सब करने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन ध्यानपूर्वक करना होगा।
- इसके बाद सभी शैणिक्षक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- फिर आवेदन शुल्क का ऑप्शन आएगा, जहां पर ऑनलाइन शुल्क जमा करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर सकते हैं।
- अंत में फाइनल सबमिट का एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
इन्हें भी देखे –
- Roadways Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश रोडवेज भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इतनी निकली भर्ती, ऐसे होंगे आवेदन
- OnePlus DSLR 5G Smartphone: OnePlus में 400MP कैमरा के साथ 6000mAh बैटरी बैकअप, जानिए फीचर्स