UP Free Ration: यूपी में जून माह का फ्री राशन वितरण शुरू, इन तारीखों तक मिलेगा मुफ्त राशन

UP Free Ration: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिये राहत भरी खबर निकलकर सामने आयी है। जून माह का निःशुल्क राशन वितरण इस बार मई महीने के अंतिम दिन से शुरू हो गया है। बता दे कि 1 जून से 10 जून 2025 तक सभी पात्र कार्ड धारक अपने-अपने कोटेदार से राशन की सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी बता दें राशन कार्ड धारक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कोटे की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। राशन का वितरण पात्र गृहस्थी कार्ड धारक प्रति यूनिट 5 किलो अनाज प्राप्त कर सकेंगे, जिसमें 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलो फोर्टिफाइड चावल ले सकेंगे। जबकि अंत्योदय कार्ड धारक प्रति कार्ड 35 किलोग्राम अनाज जिसमें 14 किलो गेहूं, 21 किलो फोर्टिफाइड चावल ले सकेंगे।

UP Free Ration: राशन वितरण का समय

पात्र गृहस्थी औैर अंत्योदय राशन कार्ड धारक आगामी 10 जून तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राशन सामग्री दुकान पर जाकर ले सकते हैं। यह भी बता दे कि जिन लाभार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन मिलेगा। यदि किसी लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, तो वे 10 जून को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए राशन प्राप्त कर सकते हैं।

UP Free Ration: राशन लेने से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

राशन कार्ड धारक उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार राशन सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ऐसे में लाभार्थियों को राशन लेने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखना बहुत ही आवश्यक है, जिसमंे राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल ओटीपी यह सिर्फ जरूरत पड़ने पर। सरकार द्वारा पात्र गरीबों को कोरोना काल से ही फ्री राशन सामग्री सरकार द्वारा बांटी जा रही है। जो निरंतर रूप से अभी चल रही है। इसका लाभ सभी पात्र राशन धारक प्राप्त कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment