Rape accused arrested Lalitpur: ललितपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म का आरोपी माजिद अली गिरफ्तार

Rape accused arrested Lalitpur: ललितपुर – जनपद ललितपुर की महरौनी पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी माजिद अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई है।

महरौनी थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु.अ.सं. 219/2025, धारा 504/506/376E भादवि व SC/ST ACT की धारा 3(1)(द), 3(2)(V) के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी माजिद अली खान पुत्र ताहिर अली खान, उम्र लगभग 31 वर्ष, निवासी मुहल्ला मस्जिदपुरा, कस्बा व थाना महरौनी को ललितपुर रोड स्थित मुक्तिधाम के पास से गिरफ्तार किया गया।

Rape accused arrested Lalitpur: अभियुक्त की जानकारी

नाम: माजिद अली खान
पिता का नाम: ताहिर अली खान
उम्र: लगभग 31 वर्ष
निवास: मुहल्ला मस्जिदपुरा, थाना महरौनी, जिला ललितपुर

Rape accused arrested Lalitpur: गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक: विनोद कुमार मिश्र, थाना महरौनी
उप निरीक्षक: निखिल मलिक, चौकी प्रभारी कस्बा
कांस्टेबल: सचिन सैलानी

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और सजगता की सराहना की है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment