Gold rate in india: सोना खरीदना आज के समय में बहुत ही बड़ी बात हो गई है, थोड़ा सा सोना खरीदने पर जेब पूरी तरह से खाली हो जाती है। शादी विवाह के मौसम से पहले सोने की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। 10 ग्राम सोने का भाव ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके हैं। जबकि यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर 91,000 रूपये के पार पहुंच चुकी है। जबकि सफेद धात चांदी 1,04,000 रूपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष 2024-25 में सोने के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि यह उच्चतम स्तर पर पहुंच रहे हैं।
Gold rate in india: देश के अलग-अलग नगरों में इतना महंगा हुआ सोना
सोने के ताजा दामों के बारे में अगर हम आपको बता दे तो गोल्ड सिटी के नाम से मशहूर महाराष्ट्र की जलगांव सिटी में सोने के विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग वाले गहने बनते हैं। यहां से पूरे देश के लोग विभिन्न प्रकार की डिजाइन वाले आभूषण व्यापारी खरीने आते हैं। इस सिटी में 10 ग्राम सोने के दाम 91,052 रूपये पिछले सप्ताह था जो अब 91,600 रूपये के आसपास पहुंच गये हैं। सोने के निवेश के लिए लोग आज भी अच्छा खासा व्यापार मानते हैं। आज के समय में अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सोने और चांदी के अभूषण बड़े ही शौक से पहनते हैं चाहे यह कितना भी महंगा क्यों ना हो जाए।
Gold rate in india: समय-समय पर घटते बढ़ते रहते हैं सोने-चांदी के दाम
सोने और चांदी के दाम समय-समय पर घटते और बढ़ते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तो यही लग रहा है कि सोने के दाम घटने की बजाह बढ़ते ही चले जा रहे हैं। जबकि 2025 में तो सोने की गति और भी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। विशेषज्ञों अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि 2025 के अंत तक सोने के भाव और भी महंगे हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Holi Weird Rituals: यहां अगर होली पर भूलकर भी लड़कियों पर डाल दिया रंग तो करनी पड़ती है शादी, इस जगह होली पर है अनोखी परंपरा
- Bank Closed: कहीं आपका पैसा तो नहीं है इस बैंक में जमा, क्योंकि जल्द ही बिकने जा रहा ये सरकारी बैंक, जानिए डिटेल्स