Holi Weird Rituals: यहां अगर होली पर भूलकर भी लड़कियों पर डाल दिया रंग तो करनी पड़ती है शादी, इस जगह होली पर है अनोखी परंपरा

Holi Weird Rituals: भारतीय संस्कृति में होली एक रंगों का त्यौहार है। यह त्यौहार होली के रंगों के साथ खुशियां लेकर आता है। पुरानी कहावत है कि होली के पर्व पर यहां तक की दुश्मन भी एक-दूसरे के गले लग जाते हैं और पुरानी दुश्मनी खत्म कर देते हैं। होली के दिन बड़ों से लेकर बच्चे भी बड़ी ही उमंग और हषोल्लास से होली मनाते हैं। होली पर सभी लोग एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं।

लेकिन हम भारत देश के एक ऐसे राज्य में अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अगर किसी व्यक्ति ने लड़की पर भूलकर भी होली के पर्व पर रंग डाल दिया तो उसके साथ फिर शादी करने पड़ती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड क्षेत्र के एक गांव में होली के दौरान एक अजीबोगरीब परम्परा है (Unique Holi Tradition). यहां पर अगर कोई पुरूष कुंवारी लड़की को रंग डाल देता है तो उसे लड़की से शादी करनी पड़ती है। हालांकि यह परम्परा केवल संथाल आदिवासी समुदाय में है।

Holi Weird Rituals: गांव में सख्त हिदायत की कुंवारी लड़कियों पर रंग ना डालें

झारखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले इस आदिवासी समुदाय के गांव में होली पर पुरूषों को सख्त हिदायत है कि इस दिन वह किसी भी कुंवारी लड़की पर रंग ना डालें, अगर कोई भी इस नियम को भूलवश तोड़ता है तो फिर उसे उस लड़की से पुरानी परंपरागत अनुसार शादी करनी पड़ेगी और साथ ही अपनी पूरी सम्पत्ति भी लड़की के नाम करनी पड़ती है। (Forced Marriage Tradition). यह परम्परा इसलिए बनाई गई है कि वह कुंवारी लड़कियों के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखें।

होली पर्व पर दुश्मन भी गले लग जाते हैं

होली का त्यौहार एक भारतीय सनातन संस्कृति अनुसार एक प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। होली पर्व को भारत देश में सभी धर्म के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। वर्ष भर में होली ही एक ऐसा त्यौहार आता है जब कोई दुश्मन भी इस दिन दुश्मन से गले मिल जाते हैं और अपनी पुरानी दुश्मनी को पूरी तरह से भूल जाते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment