Hill Station: तपिश भरी गर्मी में कर रहा है घूमने का मन तो जाएं इन चार खूबसूरत ठंडे हिल स्टेशनों पर

Hill Station: गर्मियों के मौमस में उत्तर भारत में बड़ी ही तपिश भरी गर्मी पड़ती है, जरा से भी अगर धूप में निकल जाएं तो शरीर मानों गर्मी के कारण हापने लगता है। उत्तर भारत के क्षेत्रों में बड़ी ही गर्मी पड़ती है, ऐसे में अगर आपका भी मन किसी ठंडी जगह पर जाने का कर रहा है तो हम आपको ऐसे ही भारत के पांच ठंडे हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जाने के बाद आपका मन बड़ा ही प्रसन्न हो उठेगा और वहां पर गर्मी का तनिक भी एहसास नहीं होगा।

अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों के सीजन में लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं, जहां पर अच्छी ठंडक हो, गर्मी से राहत सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में ही मिलती है, इसलिए अधिकतर लोग गर्मी के मौसम में पहाड़ी इलाकों में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। हम इस लेख में बता रहे हैं कि आप वीकेंड में दिल्ली के नजदीक पास ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां से दूरी भी कुछ ज्यादा नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे पांच हिल स्टेशन।

Hill Station: झीलों का शहर नैनीताल

देश की राजधानी नई दिल्ली से कुछ ही दूरी पर स्थित उत्तराखण्ड राज्य में स्थित नैनीताल है, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है। यहां पर अक्सर घुमक्कड़ लोग गर्मियों के सीजन में आते हैं, यह स्थान दिल्ली से मात्र 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नैनीताल उत्तराखण्ड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी खूबसूरत नैनी झील और चारों और फैली पहाड़ियों के लिए मशहूर है।

Hill Station: हिल्स की रानी मसूरी

गर्मियों में घूमने के लिए ऐसी ही एक जगह उत्तराखण्ड राज्य स्थित मसूरी है जो दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मसूरी में बड़े ही खूबसूरत पहाड़ देखने को मिल जाते हैं यहां पर गर्मियों के मौसम में बड़ा ही सुंदर और ठंडक महसूस होता है। यहां के खूबसूरत नजारों लोगों को बड़े ही प्रिय लगते हैं। यहां के पहाड़ों पर चारों ओर बर्फ जमी रहती है।

प्राकृतिक सौंदर्य मनाली एडवेंचर

दिल्ली से लगभग 550 किलोमीटर दूरी पर स्थित हिमाचल प्रदेश का हिस्सा मनाली स्थित है। मनाली में गर्मियों के समय बर्फीले नजारे देखने को मिलते हैं। हिमाचल प्रदेश का यह हिल स्टेशन हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। मनाली में प्रमुख स्थान जैसे रोहतांग पास, हिडिम्बा मंदिर, ओल्ड मनाली आदि जगह काफी मशहूर हैं। जहां का नजारा देखने को बनता है।

बर्फ का खूबसूरत घर शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला एक बड़ा ही खूबसूरत शहर है। जो दिल्ली से मात्र 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। गर्मियों के दौरान यहां पर काफी लोग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं, क्योंकि यह जगह बेहद ठंडी रहती है।

महत्वपूर्ण लिंक – Realme Neo 7X 5G

Low Price 5G Smartphone Buy Buy Now
Home Click here

इन्हें भी पढ़े –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime