Indore Couple Missing News: मैंने उसे मार डाला… इंदौर की सोनम निकली शातिर! हनीमून पर पति का कत्ल

Indore Couple Missing News: इंदौर/शिलांगः शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक अनमोल पल माना जाता है, क्योंकि यह अवसर हर स्त्री और पुरूष के जीवन में पहली बार आता है। मध्य प्रदेश के इंदौर महानगर से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आयी है। शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून पर निकले कपल की कहानी एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गई है।

बीते 27 मई को लापता हुए राजा रघुवंशी की तलाश 17 दिनों तक चलती रही, लेकिन इस मर्डर केस में तब बड़ा मोड़ आया जब पत्नी सोनम रघुवंशी ने खुद फोन कर यह कह दिया कि ’’मैने उसे मार डाला…’’ वर्तमान समय भी कुछ ऐसा चल रहा है कि आखिर व्यक्ति भरोसा करे तो करे किस पर, भला अपना ही कोई धोखा दे सकता है। आइए जानते हैं इस खबर में आगे।

Indore Couple Missing News: हनीमून नहीं, था मौता का प्लान!

खूबसूरत वादियों से घिरा मेघालय राज्य के शिलांग में राजा और सोनम मई के अंत में हनीमून को निकले गए थे। जाते वक्त के शुरूआती समय में सब कुछ ठीक और सामान्य रहा। लेकिन 27 मई को राजा की लापता होने की खबर आयी और उसकी पत्नी सोनम का व्यवहार भी संदिग्ध हो गया।

Indore Couple Missing News: सोनम ने 17 दिन बाद खुद कबूला

राजा की मर्डर मिस्ट्री तब सुलझ गई जब 17 दिन तक चुप रहने के बाद सोनम ने खुद परिवार को फोन पर कॉल कर कबूला कि उसने ही अपने पति राजा की हत्या करवाई है। पुलिस जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि पति की हत्यारन आरोपी सोनम ने दो स्थानीय लोगों को सुपारी दी थी।

खबर के मुताबिक बता दे कि मेघालय पुलिस ने राजा का शव 400 फीट गहरी खाई में बरामद पाया। पुलिस ने ड्रोन और स्त्रिफर डॉग्स की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया था। बाद में शव की पहचान राजा के रूप में सोनम ने ही खुद की थी। इस हाई प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुये राष्ट्रीय महिला आयोग (NCB) ने CBI जांच की मांग की है। जबकि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment