Lalitpur police updates: कानून व्यवस्था में सख्ती: जनपद में उपनिरीक्षक और आरक्षियों के तबादले, देखें पूरी सूची

Lalitpur police updates: पुलिस फेरबदल| स्थानांतरण आदेश| ललितपुर, जनपद ललितपुर मेंकानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इस क्रम में उपनिरीक्षकगण, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापन किए गए हैं। 

यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रभावशीलता में वृद्धि एवं जनहित में किए गए हैं, जिससे थानों और चौकियों पर कार्यरत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में नयापन आ सके और कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त बनाया जा सके।

Lalitpur police updates: जनपद के स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  1. उपनिरीक्षक अरुण कुमार – थाना तालबेहट से स्थानांतरित होकर चौकी प्रभारी विरधा नियुक्त।

  2. उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह – थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी नत्थीखेंडा बनाए गए।

  3. उपनिरीक्षक सुबोध सिंहचौकी प्रभारी धौर्रा से स्थानांतरित होकर थाना पाली भेजे गए।

  4. उपनिरीक्षक मनीष कुमार – थाना जखौरा से चौकी प्रभारी धौर्रा नियुक्त।

  5. उपनिरीक्षक प्रशांत राणाचौकी प्रभारी जेल से स्थानांतरित होकर चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली बनाए गए।

  6. उपनिरीक्षक संजय कुमार दुबेचौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली से जेल चौकी प्रभारी बनाए गए।

  7. उपनिरीक्षक रज्जन बाबूचौकी प्रभारी नत्थीखेंडा से स्थानांतरित होकर थाना कोतवाली भेजे गए।

  8. उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह – थाना जाखलौन से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बानपुर नियुक्त।

  9. उपनिरीक्षक विपिन डेढ़ा – थाना मड़ावरा से स्थानांतरित होकर थाना जाखलौन में तैनात।

  10. उपनिरीक्षक ललित उज्ज्वल – थाना पाली से स्थानांतरित होकर थाना बानपुर भेजे गए।

  11. उपनिरीक्षक सियाराम वर्मापुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर थाना तालबेहट में तैनात।

  12. मुख्य आरक्षी अनिल कुमार – थाना सौजना से स्थानांतरित होकर अभियोजन कार्यालय भेजे गए।

  13. आरक्षी विष्णु प्रताप सिंह – थाना कोतवाली से स्थानांतरित होकर पूराकला में तैनात किए गए हैं।

प्रशासनिक आदेश का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और चुस्ती लाना है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी कानून व्यवस्था की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार समय-समय पर फेरबदल होते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक की सक्षम कार्यप्रणाली से ललितपुर जनपद में शांति का माहौल बना हुआ है और अपराधी जेल की सलाखों में है। 

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment