Lalitpur Crime News: ललितपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Lalitpur Crime News: पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जाखलौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम ने एक इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला मु0अ0सं0 77/2024 धारा 323, 504, 506, 325 आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध)/3(2)(वीए) से संबंधित है। इस मामले में ₹10,000 के इनामी अभियुक्त डैनी राजा उर्फ राजा परमार पुत्र कलेक्टर राजा (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम जामनुधाना-कलां थाना जाखलौन, जनपद ललितपुर, को पुलिस ने धर-दबोचा।

अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान की सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्रवाई के लिए बधाई दी और कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 77/2024 धारा 323/504/506/325 IPC व 3(1)द,ध/3(2)VA SC/ST ACT थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  2. मु0अ0सं0 16/2021 धारा 394/411 IPC थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  3. मु0अ0सं0 174/2021 धारा 307 IPC कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर।
  4. मु0अ0सं0 44/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  5. मु0अ0सं0 28/2023 धारा 323/504/506 IPC व 3(1)द,ध/3(2)VA SC/ST ACT थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  6. मु0अ0सं0 93/2023 धारा 174(क) IPC थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  7. मु0अ0सं0 136/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  8. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 174(क) IPC थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 संजय सिंह थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।
  2. हे0का0 सर्वेश कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime