Lalitpur News: ललितपुर साइबर पुलिस का एक्शन, फर्जी Insta यूज़र दबोचा गया

Lalitpur News: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी, साइबर क्राइम सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना, ललितपुर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2025 धारा

308(2)/318(2)/316(2)/319(2)/351(2) बीएनएस व 66(सी)/66(ई)/67/72 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अरूण सिंह परमार पुत्र महेन्द्र सिंह परमार निवासी ग्राम सोनाई, थाना सेहराई जिला अशोक नगर म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया।

Lalitpur News: घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विपक्षी अरूण सिंह उपरोक्त द्वारा फर्जी इस्ट्राग्राम आई०डी० बनाकर फोटो एवं वीडियों डालकर वायरल करने आदि के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर थाना ललितपुर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

साइबर क्राइम थाना, ललितपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित एजेंसी मेटा कम्पनी व भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टल द्वारा उचित माध्यम से समन्वय स्थापित कर उनसे प्राप्त डेटा का तकनीकी व तार्किक रूप से अवलोकन व विश्लेषण कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अरुण सिंह उपरोक्त को थाना परिषर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

Lalitpur News: गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम

अरूण सिंह परमार तनय महेन्द्र सिंह परमार उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम सोनाई, थाना सेहराई जिला अशोक नगर म0प्र0

गिरफ्तार करने वाली टीम

नि0 कृष्णदेव यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना ललितपुर मय टीम।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime