Lalitpur News: माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ललितपुर श्री चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार, श्री अक्षयदीप यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के दिशानिर्देशन में तहसील तालबेहट के ब्लॉक जखौरा में स्थित रैन बसेरा के गरिमा केंद्र में जन साहस संस्था के सहयोग से अर्न्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर कस्बे की महिलाओं की समस्याओ को सुना और उन्हे विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए टैली लॉ रिटेनर अधिवक्ताध्रिसोर्स पर्सन पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने महिलाओं को हिंसा को परिभाषित करते हुए उनके प्रकार को बताया और भारतीय संविधान व कानून में उनके उपचारों के विषय में चर्चा की। महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने हेतु आवाहन किया। रिसोर्स पर्सन एड.निधि सिंह ने महिलाओं को घरेलू हिंसा,बलात्कार,भरण पोषण ,दहेज उत्पीड़न,बाल विवाह जैसी समस्याओं से कैसे निदान पाए इस विषय पर चर्चा की। पैनल अधिवक्ता शेर सिंह यादव ने बताया कि आप लोग जनपद न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Lalitpur News: बुन्देलखण्ड की जागरूकता का दिया संदेश
अर्न्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह का उद्देश्य है कि आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। कु. रोशनी ने बुंदेलखंडी गीत आग लगा दो घूघंट में गीत को गायन करते हुए जागरुकता का संदेश दिया। जन साहस संस्था के कॉर्डिनेटर राजीव कुमार ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को शपथ दिलाई की न अत्याचार सहेंगे और न ही अत्याचार करेंगे। अधिवक्ता प्रसन्न कौशिक ने महिला हेल्प लाइन 181,1090 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व पुलिस हेल्प लाइन 112 के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान नारीत्व के रंग के माध्यम से रचनात्मकता का संदेश दिया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रोहित राठौर ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को महिला संबंधित अपराधों की विधिक जानकारी हेतु पुस्तक वितरित व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। शिविर का संचालन अधिवक्ता लक्ष्मी के द्वारा किया गया एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम के द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता, रुकमन, राजवती, शिवानी, नेहा, सोनम, प्रीति, दीपा, प्रेमदास, सुनील, राजेश, रूबी, आसमा, अंजली, संजना, रानी, सुषमा, स्वाति, रोशनी, पुष्पा बाई, मुन्नी बाई, गुड्डी बाई, संगीता आदि उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण लिंक – Lalitpur News
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Facebook id | Click here |
Home | Click here |
Twitter id | Click here |
Youtube | Click here |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram | Click here |