Lalitpur News: विश्वकर्मा मंदिर जामुनघाट तालाबपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव

Lalitpur News: जनपद ललितपुर स्थित श्री श्री 1008 बालस्वरूप हनुमान मंदिर व विश्वकर्मा भगवान मंदिर जामुनघाट तालाबपुरा में भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम सुन्दरकाण्ड, विश्वकर्मा चालीसा, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके उपरान्त हवन यज्ञ हुआ। जिसमें सभी विश्वकर्मा झा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इसके बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रज्जनलाल झा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा द्वारा की गई। गोष्ठी ने मुख्य अतिथि रज्जनलाल झा ने कहा कि हम सभी झा विश्वकर्मा समाज के बन्धुओं को संगठित होकर आगामी झा समाज ललितपुर के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा वी-5 के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय डियोढ्यिा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया औैर कहा कि सभी विश्वकर्मा पंचरत्न को एक होकर हम कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए, जब सभी एक रहेंगे तो वी-5 की ताकत भी अनेक रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि रामचरन झा वंशीपुरा ने कहा कि समाज मन बना चुकी है कि एक समाज और एक चुनाव झा समाज में होना चाहिए।

इसी क्रम में झा समाज के सक्रिय समाजसेवी रमेश कुमार झा रिटायर्ड स्टेशन मास्टर ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वकर्मा की जयंती झा समाज को हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनानी चाहिए, विश्व के विज्ञान भगवान विश्वकर्मा ही हैं, हम सभी धन्य है जो विश्वकर्मा वंश में जन्म लिया। ललितपुर झा समाज का चुनाव बड़ी ही तीव्र सक्रियता से आगामी समय में होगा। समाज का हर व्यक्ति जाग गया है, ध्वनि मत से बने पदाधिकारियों की छुटटी हो चुकी है, अब आजादी के बाद झा समाज ललितपुर में नये युग में नया परिवर्तन देखेगी और समाज शिखर तक पहुंचेगी।

Lalitpur News: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस अवसर पर महंत राममनोहर दास त्यागी, निरपेन्द्र झा लल्ला, दयाकिशन झा चौैबयाना, मौन सिंह झा करगन, प्यारेलाल झा रोड़ा, बलराम झा नेहरूनगर, किशनलाल झा अन्धेर, मनोज कुमार झा सिरसौद, सुनील कुमार झा गांधीनगर, लक्ष्मन झा पेंटर, अशोक कुमार झा बन्दपुरा, हरिसिंह झा रेलवे ठेकेदार तालाबपुरा, हरचरन झा कनावटा, अशोक कुमार झा महावीरपुरा, शिवलाल झा तुलसीनगर, दाताराम झा चौबयाना, सुभाष झा महावीरपुरा, राकेश कुमार झा, पूरनलाल झा, अमर विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य, कमल विश्वकर्मा, जमुना प्रसाद झा रेलवे ठेकेदार, कल्यान झा, मलखान झा, शिक्षक प्रेमचन्द्र झा, राजेश झा, अरविन्द कुमार झा, जगदीश झा जेई, दिव्यांशु झा, हिमांशु झा आदि उपस्थित रहे। संचालन रामचरन झा वंशीपुरा वालों द्वारा किया गया।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime