Lalitpur Police Encounter: ललितपुर में चड्डी बनियान गिरोह से मुठभेड़: तीन बदमाश घायल, बुलेरो गाड़ी, तमंचे और कैश बरामद | LEN NEWS

Lalitpur Police Encounter: ललितपुर : थाना महरौनी पुलिस, SWAT और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आज ललितपुर में एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें चड्डी बनियान गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र,

झांसी के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर, अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घटना के सफल अनावरण हेतु थाना महरौनी ललितपुर पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 623/2025 धारा 331(4)/305/62 BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया था।

जिसमें दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. बुदेंल सिंह पुत्र गोपाल सिंह गौड़ उम्र करीब 28 वर्ष नि0 शाहगढ वार्ड न0- 2 थाना बण्डा जिला सागर म0प्र0 02. देशपाल पुत्र देशराज उम्र करीब 24 वर्ष नि0 शाहगढ वार्ड न0- 2 थाना बण्डा जिला सागर म0प्र0 03. सूरज पुत्र संतोष गौड उम्र करीब 20 वर्ष नि0 मुहल्ला सौदरा कस्बा व थाना खुरई जिला सागर म0प्र0 को पुलिस मुठभेड के दौरान नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • गिरफ्तार अभियुक्त:
  1. बुदेंल सिंह (28)
  2. देशपाल (24)
  3. सूरज (20)
    (सभी निवासी सागर, मध्यप्रदेश)
  • बरामदगी:
  • 03 अवैध तमंचे (.315 बोर)
  • 03 जिंदा व 03 खोखा कारतूस
  • एक सफेद बुलेरो गाड़ी
  • ₹2530 नगद
  • चोरी में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल

घटना की पृष्ठभूमि:
31 मई को गौर कॉलोनी निवासी तिलक सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, चोरों ने मकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता से CCTV फुटेज व सर्विलांस की मदद से बदमाशों की पहचान की।

कैसे हुई मुठभेड़?
नाकाबंदी के दौरान एक सफेद बुलेरो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए चढरऊ मोड़ पर गाड़ी रोकी। बदमाशों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को घायल कर गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों का कबूलनामा:
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घरेलू सामान बेचने की आड़ में दिन में रैकी करते थे और रात में चोरी करते थे। उन्होंने 29 मई की रात कैलगुआ चौराहे के पास रैकी की थी और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।

पुलिस टीम को पुरस्कार:
पुलिस अधीक्षक ललितपुर, श्री मो. मुश्ताक द्वारा पूरी टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

  • गिरफ्तारी करने वाली टीम:
  1. रक्षपाल सिंह क्षेत्राधिकारी महरौनी ललितपुर।
  2. विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना महरौनी मय टीम।
  3. प्रभारी, स्वाट टीम ललितपुर मय टीम।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment