Lalitpur News: जनपद ललितपुर थाना मड़ावरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Lalitpur News: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी, मड़ावरा राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा थाना मड़ावरा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 138/25 धारा 305 BNS थाना मड़ावरा में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र मलखान अहिरवार उम्र करीब 22 वर्ष नि0ग्राम रनगांव थाना मडावरा जनपद ललितपुर को रोहिणी बांध तिराहे से जाने वाली सड़क वहद थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राहुल उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी मुकदमा द्वारा थाना मड़ावरा पर प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया था कि प्रतिवादी द्वारा वादी के कपड़े की दुकान से हैण्ड पर्स जिसमें आधार कार्ड, रूपये व मोबाइल रखे हुए थे की चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दिया गया था। प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना मड़ावरा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमे गठित की गयी थी। धरातलीय सूचना, सर्विलांस व अन्य एकत्रित तकनीकी/वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से अभियुक्त राहुल उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पूछतांछ का विवरण

अभियुक्त राहुल उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि 25/26-05.2025 की रात्रि में ग्राम रनगांव थाना मडावरा जनपद ललितपुर में मोती मन्दिर मेला लगा हुआ था जिसे देखने के लिए मैं भी गया था। मेले में कपड़े की दुकान से कुछ लोगों द्वारा खरीददारी की जा रही थी मैं भी उसी दुकान पर कुछ सामान खरीदने का बहाना लेकर खड़ा हो गया था। मौका पाकर एक व्यक्ति का हैण्डपर्स चोरी कर लिया था जिसमें मोबाइल फोन, आधार कार्ड व रुपये रखे हुए थे। साहब मुझसे गलती हो गई है माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.प्र0नि0 श्री अशोक कुमार वर्मा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर।
2.उ0नि0 श्री विपिन डेढ़ा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर।
3.उ0नि0 श्री सोनू कुमार थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर।
4.का0 विक्रम सिंह थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर।

#ललितपुर #मड़ावरा #चोरी #चोरी_गिरफ्तारी #पुलिस_कार्यवाही #जनपद_ललितपुर #अपराध_समाचार #ललितपुर_पुलिस #CrimeNews #TheftArrest #PoliceAction #LalitpurPolice #CrimeAlert #MobileTheft

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment