Latest UP News: ललितपुर पुलिस की तेज कार्रवाई: पुलिस ने चोरी के 4 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Latest UP News: पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सौजना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 179/25 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस में प्रकाश में आये वांछित अभि0गण- 1. चाली राजा पुत्र दरयाव सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम चौमऊ  थाना मडावरा जिला ललितपुर 2. 
 
सुमित उर्फ अमित राजा पुत्र नत्थू सिह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम रमेशरा थाना मडावरा जिला ललितपुर 3. ऋषि केश उर्फ विक्की राजा पुत्र हरीशंकर सिह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम रमेशरा थाना मडावरा जिला ललितपुर 4. अभिषेक प्रताप सिह पुत्र नाहर सिह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम जखौरा थाना महरौनी जिला ललितपुर को ग्राम कुसमाड़ थाना सौजना के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
 

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी मुकदमा द्वारा थाना सौजना पर अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोड़कर, घर में रखे 1 मोबाइल ओपो कंपनी का व 10 हजार रूपये नगद चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। सूचना के आधार पर थाना सौजना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस (टेक्निकली/मैनुअली) के आधार पर प्रकाश में आये 04 नफर अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 
 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. चाली राजा पुत्र दरयाव सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम चौमऊ थाना मडावरा जिला ललितपुर।
2. सुमित उर्फ अमित राजा पुत्र नत्थू सिह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम रमेशरा थाना मडावरा जिला ललितपुर।
3. ऋषि केश उर्फ विक्की राजा पुत्र हरीशंकर सिह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम रमेशरा थाना मडावरा जिला ललितपुर।
4. अभिषेक प्रताप सिह पुत्र नाहर सिह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम जखौरा थाना महरौनी जिला ललितपुर।
 
बरामदगी का विवरण: कुल 6500/- रुपये नगद व 01 मोबाइल ओप्पो (कीमत करीब 15000/- रुपये)।
 

अभियुक्तों का उपरोक्त अपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0 179/25 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस थाना सौजना जनपद ललितपुर।
02. मु0अ0सं0 179/25 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस थाना सौजना जनपद ललितपुर ।02.  मु0अ0सं0 156/25 धारा 115(2)/352/351(3)/352 बीएनएस थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर।
03. मु0अ0सं0 179/25 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस थाना सौजना जनपद ललितपुर।
04. मु0अ0सं0 179/25 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस थाना सौजना जनपद ललितपुर।
05. मु0अ0सं0 034/25 धारा 115(2)/119(1)/126(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना कोतवाली महरौनी जनपद ललितपुर।
 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

01. उ0नि0 मुलायम सिह थाना सौजना जनपद ललितपुर। 
02. हे0का0 बृजबिहारी सेंगर थाना सौजना जनपद ललितपुर।
03. का0 गौरव कुमार थाना सौजना जनपद ललितपुर।
04. का0 हिमाशु श्रीवास्तव थाना सौजना जनपद ललितपुर।
05. म0का0 चंचल शर्मा थाना सौजना जनपद ललितपुर।
 

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime