LPG Gas Cylinder Subsidy: एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा आया या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन ऐसे चेक करें

LPG Gas Cylinder Subsidy: आज के इस डिजिटल युग में सभी के पास गैस सिलेंडर घरों में मिल जाएंगे, हर घर की रसोईयों में गैस सिलेंडर खाना पकाने के उपयोग में आता है, आपको यह भी बता दें कि सरकार जो गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे हैं उनके लिए गैस सब्सिडी भी देती है, तो अगर आपको अभी तक यह पता नहीं है तो हम आपको बहुत ही सटीक और जानकारीयुक्त लेख के माध्यम से यह सूचना दे रहे हैं। लेख में सम्पूर्ण जानकारी सब्सिडी कैसे चेक करें दी गई है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

देश भर के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप इंडेन (Indane), एचपी (HP Gas) या भारत गैस (Bharat Gas) के उपभोक्ता हैं और आपको यह नहीं पता कि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का पैसा आपके खाते में जमा हो रहा है या नहीं, तो अब इसके लिए गैस एजेंसी या बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित आधिकारिक पोर्टल myLPG.in के जरिए उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल से सब्सिडी का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं।

मोबाइल से सब्सिडी स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में myLPG.in ओपन करें।

  • कंपनी चुनें: होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन के सिलेंडर आइकन पर क्लिक करें।

  • फीडबैक सेक्शन: नए पेज पर ‘Give your feedback online’ विकल्प चुनें और ‘LPG’ पर क्लिक करें।

  • सब्सिडी कैटेगरी: इसके बाद ‘Subsidy Related (PAHAL)’ विकल्प में जाकर ‘Subsidy Not Received’ का चयन करें।

  • विवरण दर्ज करें: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की LPG ID और कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें।

  • स्टेटस देखें: स्क्रीन पर आपकी पिछली 5 से 6 सिलेंडरों की बुकिंग, सब्सिडी की राशि (Amount) और क्रेडिट होने की तारीख का पूरा विवरण आ जाएगा।

अगर खाते में पैसा नहीं आ रहा तो क्या करें?

यदि स्टेटस में सब्सिडी ट्रांसफर नहीं दिख रही है, तो इसके दो मुख्य कारण हो सकते हैं:

  • e-KYC पेंडिंग होना: उपभोक्ता तुरंत अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC फॉर्म जमा करवाएं।

  • NPCI / DBT मैपिंग: सब्सिडी सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के तहत बैंक खाते में भेजी जाती है। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और NPCI मैपर पर एक्टिव हो।

  • ऑनलाइन शिकायत: स्टेटस चेक करते समय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में उपभोक्ता अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

सावधानी: किसी भी फर्जी लिंक या थर्ड-पार्टी अनधिकृत ऐप से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट myLPG.in का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Child Aadhaar Update: बच्चे का आधार कार्ड फ्री में अपडेट करें, जानें आसान प्रोसेस

Leave a Comment