UP Pashupalan Yojana 2026: यूपी में गाय पालने वालों के लिए खुशखबरी! साहिवाल, गिर और थारपारकर पर मिलेगा 15 हजार का अनुदान, ऐसे लें लाभ

UP Pashupalan Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति खूब उठा रहे हैं। आज हम आपको ऐसी ही लाभकारी योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसका लाभ उठाने वालों के लिए सरकार रूपये देकर योजना का लाभ दे रही है। राज्य में देसी नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए

मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना (नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत) संचालित कर रही है। इस योजना के तहत उन्नत नस्ल की गाय रखने वाले किसानों को सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना के तहत दुग्ध उत्पादन क्षमता के आधार पर ₹10,000 से ₹15,000 तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है।

UP Pashupalan Yojana 2026: पात्र नस्लें और मुख्य शर्तें

  • मान्य नस्लें: साहीवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा और गंगातीरी।

  • ब्यात की सीमा: यह लाभ गाय के पहले, दूसरे अथवा तीसरे ब्यात (Lactation cycle) पर ही मिलता है।

  • पशु संख्या सीमा: एक पशुपालक अधिकतम 2 गायों के लिए ही यह लाभ प्राप्त कर सकता है।

  • निवास: आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र (पहचान पत्र / वोटर आईडी)

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र

  • आधार से लिंक बैंक खाता विवरण (DBT सक्षम)

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

  • सक्रिय मोबाइल नंबर

आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन पंजीकरण: नंद बाबा दुग्ध मिशन के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें।

  • हार्ड कॉपी जमा करना: ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) या मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के कार्यालय में स्वयं या पंजीकृत डाक द्वारा जमा करें।

  • मौके पर सत्यापन: पशुपालन विभाग की तकनीकी टीम लगातार दो दिनों तक सुबह-शाम मौके पर जाकर गाय के दुग्ध उत्पादन का प्रत्यक्ष मापन (Milking Test) करेगी।

  • राशि का हस्तांतरण: मानक सही पाए जाने पर चयन समिति की संस्तुति के बाद प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Subsidy: एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा आया या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन ऐसे चेक करें

Leave a Comment