Moto G Max की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर का साथ कीमत और ऑफर

Moto G Max: Motorola ने भारत में Moto G Max की बिक्री शुरू कर दी है। फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 27,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Moto G Max: 120Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी

फोन में 6.7-इंच Full HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Snapdragon प्रोसेसर और कैमरा

Moto G Max में 4nm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है और IP64 व MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Leave a Comment