iQOO Z11 5G भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस

iQOO Z11 5G: iQOO ने भारत में नया iQOO Z11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन के अन्य वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB हैं। इसकी पहली बिक्री 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon, iQOO वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

iQOO Z11 5G: दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.83-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,050mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment