Sunita Williams Return: 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, समंदर में किया लैंड

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स 9 महीने पहले यानि 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थी। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अन्य साथी इस स्टारलाइनर क्रू में सवार होकर अंतरिक्ष गए थे, लेकिन कू्र कैप्सूल में तकनीकी खराबी आने के कारण वह धरती पर नहीं लौट सकी थीं। अब वह इतने लम्बे समय अन्तराल के बाद धरती पर वापस लौट आयीं हैं।

नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समय अनुसार बुधवार 19 मार्च, 2025 की सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट समंदर में सुरक्षित लैंड हो गए हैं। अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद वह मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरा। स्पेस एजेंसी नासा की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया गया है।

मिशन एक सप्ताह का ही था, लेकिन वापिसी में लग गए 9 माह

सुनीता विलियम्स और उनके साथ 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे। उनका यह मिशन सिर्फ एक सप्ताह का ही था, लेकिन उन्हें वापस लौटने में करीब पूरे 9 माह लग गए। यह इसलिए हुआ क्योंकि क्रू कैप्सूल में कुछ तकनीकि खराबी आ गई थी, जिस कारण वह उनकी वापसी तय समय अनुसार नहीं हो पायी थी। वापसी के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ कू्र-9 के दो अन्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे हैं।

Sunita Williams Return

स्पेस से लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री तुरंत क्यों नहीं चल पाते हैं?

अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद मानव तुरंत ही चल नहीं पाते हैं, इसलिए उन्हें अंतरिक्ष से लौैटने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। हालांकि यह एक तरह का प्रोटोकॉल होता है, जिसे हर अंतरिक्ष यात्री को पालन करना होता है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद उनके शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से कई प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment